एक ही परिवार की तीन भैंसों की चोरी से परिवार पर टूटा विपत्ति का पहाड़

संवाददाता श्याम सुंदर पाण्डेय की रिपोर्ट 

दुर्गावती(कैमूर)-- प्रखंड के कुशहरिया गांव से एक साथ तीन भैंस की चोरी की घटना से प्रेम बिंद के परिवार पर विपत्ति का पहाड़ टूट गया। प्रतिदिन की भांति अपने भैंसों को खिला पिलाकर उनके निवास में बाध दिया। लेकिन विपत्ति का पहाड़ तब टूटा जब शनिवार की रात में चोरों के द्वारा उनकी तीनों भैंसों की चोरी कर ली गई परिवार की जीव का चलने का एकमात्र सहारा भैंस ही थी। इस समय क्षेत्र में चोरी करने वाले गैग सक्रिय है जिसके चलते कही मंदिर में चोरी कर ली जाती है तो कहीं घंटा खोल लिए जाते हैं। इसलिए क्षेत्रवासी अपना ध्यान स्वयं रखें क्योंकि सर्दी के समय में लोगों का बाहर का देखभाल कम हो जाता है और चोर सक्रिय हो जाते हैं। भैंस जो है इस गरीब व्यक्ति की आजीविका थी जो कि उसके जीविको पार्जन का सहारा था और वह भी चला गया। आज बेसहारा हो चुके परिवार को शासन प्रशासन या समाज सेवी राजनेता जल्द से जल्द मदद करें तथा वापस दिलाने के लिए कानूनी प्रक्रिया को तेज कराए जिससे उसकी जीविका चल सके।भैंस चोर गैंग हो या अन्य चोरों का मनोबल बहुत बढ़ा हुआ है इसलिए पुलिस को चाहिए कि इस सक्रिय चोरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए समय रहते सलाखों के पीछे पहुंचाने का काम करें।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट