शीतलहर ने जीवन अस्त व्यस्त किया
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Jan 03, 2026
- 64 views
संवाददाता पारसनाथ दुबे
डेहरी आनसोन रोहतास।इस ठंड में लोगों का अलाव का एकमात्र सहारा चार दिनों से गिरते तापमान लोगों को घर में रहने के लिए विवश, इस ठंड में पशु पक्षी भी प्रभावित न्यूनतम और उच्चतम दोनों तापमानों में गिरावट दर्ज किया जा रहा है इससे जनजीवन भी काफी प्रभावित हो रहा है और दिनचर्या का काम भी प्रभावित होने से बच नहीं सका मौसम विभाग में और तापमान में गिरावट की सूचना जारी की है न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस उच्चतम 17 डिग्री सेल्सियस तापमान बताया गया है पहाड़ों पर बर्फबारी का शरद हवामैदानी इलाकों में स्पष्ट दिखाई पड़ा है बादल छटने के बाद शीत लहरका प्रकोप बढ़ गया है चार दिनों से निकलने वाला धूप शरद हवा के चलते बेअसर साबित हो रहा है इस ठंड के चलते गरीब परिवारों के बीच अलाव का सहारा एक मात्र रह गया है जबकि डेहरी डालमियानगर परिषद द्वारा कहीं भी अलाव की व्यवस्था नहीं की है जिसके चलते स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश है और ना ही सरकार की तरफ से व्यवस्था किया गया है कुछ सामाजिक संगठन के लोग गरीबों के बीच कंबल वितरण किया जा रहा है।


रिपोर्टर