डीएम ने भू समाधान पोर्टल की समीक्षा बैठक
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Jan 05, 2026
- 25 views
रोहतास। सोमवार को जिला पदाधिकारी, रोहतास की अध्यक्षता में भू-समाधान पोर्टल के तहत भूमि विवाद की समीक्षा बैठक की गयी। समीक्षोपरान्त पाया गया कि पिछले बैठक की तुलना में इस बैठक में अपेक्षित प्रगति नहीं होने तथा दिनांक 06.12.2025 से दिनांक 05.01.2026 तक भू-सामाधान पोर्टल पर थानाध्यक्ष, आयरकोठा/चुटियाँ/दरिहट एवं अगरेर थाना द्वारा एक भी आवेदन की इन्ट्री नहीं किये जाने के कारण समाहर्त्ता महोदया द्वारा नाराजगी व्यक्त की गयी तथा संबंधित अंचलाधिकारियों / थानाध्यक्षों को भू- सामाधान पोर्टल पर सभी लंबित मामलों को अपलोड करने का निदेश दिया गया।
सभी अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को निदेश दिया गया कि जहां एक ही थाना अंतर्गत दो अंचल आता है तो संबंधित अंचलों में रोस्टर बनाकर थानाध्यक्षों को उपस्थित होने का निदेश देना सुनिश्चित करेंगे।
साथ ही समाहर्त्ता, रोहतास द्वारा निदेश दिया गया कि प्रत्येक शनिवार को भूमि विवाद की बैठक की कार्यवाही निश्चित रूप से भू- सामाधान पोर्टल पर अपलोड करना सुनिश्चित करेंगे तथा अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को निदेश दिया गया कि जिस थाना का इन्ट्री शून्य है वहां भूमि विवाद से संबंधित मामलों की बैठक में समीक्षा कर निश्चित रूप से भू-सामाधान पोर्टल पर अपलोड कराना सुनिश्चित करेंगे तथा बैठक की कार्यवाही की एक प्रति गृह विभाग, बिहार, पटना को भी भेजना सुनिश्चित करेंगे। सभी थानाध्यक्ष, भूमि विवाद से संबंधित बैठक का रोस्टर के अनुसार प्रत्येक शनिवार को अंचल स्तर पर आयोजित भूमि विवाद की बैठक में भाग लेने तथा उसकी प्रति संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी को भी भेजना सुनिश्चित करेंगे।


रिपोर्टर