ऊषा श्याम फाउन्डेशन ने किया जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Jan 08, 2026
- 45 views
संवाददाता पारसनाथ दुबे
डेहरी ओन सोन रोहतास ।भीषण शीत लहर को ध्यान में रखते हुए ऊषा श्याम फाउन्डेशन द्वारा एक मानवीय पहल के अंतर्गत जरूरतमंद एवं असहाय लोगों को कंबल वितरित किया। उषा श्याम फाउंडेशन के संस्थापक सह मनो चिकित्सक डा उदय कुमार सिंन्हा ने बताया कि समाज के वंचित वर्ग की सेवा करना ही संस्था का मुख्य उद्देश्य है। संस्था लगातार 5 वर्षों से कार्य कर रही है और भविष्य में भी इस प्रकार के सामाजिक कार्य निरंतर जारी रहेगी।
कहा कि पिछले कुछ दिनों से ठंड के कारण कामकाज ठप पड़ा है। लोग अत्यधिक आवश्यकता होने पर ही घर से बाहर निकल रहे हैं और जो निकल भी रहे हैं, वे ठंड से बुरी तरह ठिठुरे हुए हैं। ऐसे हालात को देखकर सम्वेदना संस्था के निदेशक का मन द्रवित हो उठा। इसके बाद तत्काल एक सर्वे कराया गया, जिसमें यह सामने आया कि रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर कई लोग खुले आसमान के नीचे ठंड से कांपते हुए जीवन व्यतीत कर रहे हैं।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए त्वरित पहल करते हुए कंबलों की व्यवस्था की गई और उन्हें जरूरतमंदों के बीच वितरित किया गया। यद्यपि यह प्रयास “ऊँट के मुँह में जीरा” के समान है, फिर भी इससे कई लोगों को ठंड से कुछ हद तक राहत मिली। यह कार्य सम्वेदना न्यूरोसाइकियाट्रिक प्राइवेट लिमिटेड की सामाजिक जिम्मेदारी और समाज के प्रति संवेदनशीलता को दर्शाता है।
ऊषा श्याम फाउन्डेशन सामाजिक सेवा, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं मानव कल्याण के क्षेत्र में निरंतर कार्यरत है और आगे भी जरूरतमंदों के लिए ऐसे कार्यक्रम आयोजित करती रहेगी।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य ठंड से बचाव कर जरूरतमंदों को राहत प्रदान करना था। यह वितरण शहर के बस पड़ाव, रेलवे स्टेशन, एवं सड़क के किनारे जैसे स्थानों पर किया गया, जहां कई बेसहारा और असहाय लोग ठंड में बिना पर्याप्त कपड़ों के रात गुजारने को मजबूर हैं। मौके पर ब्रह्मदेव यादव, महेंद्र यादव, अशरफ अंसारी, चंदन कुमार, सिकन्दर जी सहित कई शामिल थे।


रिपोर्टर