इंटरस्तरीय विद्यालय के गणित शिक्षक को दी गयी विदाई


रोहतास ।शहर के चौखंडी-पथ स्थित पीएमश्री इंटरस्तरीय विद्यालय के प्रधानाचार्य उमेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में सहायक शिक्षक अशोक कुमार सिंह के सम्मान में एक विदाई-सह-सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में आये बुद्धिजीवी चेतना मंच के सचिव-सह पूर्व प्रधानाचार्य केदार नाथ सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि एक शिक्षक समाज का शिल्पी होता है। अशोक बाबू ने गणित की जटिलताओं को सुलझाने के साथ-साथ विद्यार्थियों के जीवन को भी सही दिशा दी है। उनकी सेवानिवृत्ति केवल सरकारी सेवा का अंत है,लेकिन समाज को उनकी विद्वत्ता की आवश्यकता हमेशा रहेगी।

विदाई समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में अनिल कुमार शर्मा,विनोद कुमार सिंह उर्फ बंबइया बाबू,विंदेश दुबे,नरेश कुमार,के.एन.पांडेय,रंगनाथ पांडेय एवं गोरख नाथ सिंह भी उपस्थित रहे। सभी वक्ताओं ने श्री सिंह के बारह वर्षों के बेमिसाल सेवाकाल की सराहना की।

इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गये। विद्यार्थियों ने विदाई-गीत,नृत्य और प्रेरणादायक नाटकों के माध्यम से अपने प्रिय शिक्षक के प्रति सम्मान प्रकट किया। गीतों की मधुर प्रस्तुति ने उपस्थित जनसमूह को भावुक कर दिया।

कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक हिमांशु त्रिपाठी,राम स्वरूप सिंह, मनीष कुमार सिन्हा,चंपा कुमारी,सिंधु कुमारी,धनजी सिंह,जितेंद्र कुमार सिंह,राजेश कुमार,सुमिता कुमारी, विमलेश कुमार,स्मिता कुमारी,नीरज कुमारी,नेहा कुमारी,राजेश्वर प्रसाद एवं बलदाऊ सिंह ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज करायी। कार्यक्रम में एनसीसी पदाधिकारी फर्स्ट ऑफिसर चंदन कुमार के नेतृत्व में एनसीसी कैडेट्स भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट