प्रशासन द्वारा एक वारंटी सहित पांच शराबियों को गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक हिरासत में

संवाददाता रामाकांत मिश्र की रिपोर्ट 

रामपुर(कैमूर)-- प्रखंड के करमचट थाने की पुलिस ने मंगलवार को देर साम एक वारंटी को थिलोई गांव से गिरफ्तार किया। जो उक्त गांव के राजवंश राम बताया जाता है। मिली जानकारी के अनुसार भूमि को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हुआ था। जिसमें उक्त ब्यक्ति आरोपी था। जिसको कोर्ट के निर्देश पर गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत करने के लिए बुधवार को भेजा गया है।

वहीं करमचट थाने की पुलिस ने पांच शराबी को मंगलवार को देर रात गिरफ्तार किया। जिनका कानूनी प्रक्रिया पुरा कर न्यायालय में प्रस्तुत करने के लिए बुधवार को भेजा गया। इनमें से 4 शराबी को कुडारी से व एक को बरांव से गिरफ्तार किया गया है।इस बात कि जानकारी थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने दिया।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट