66 वर्षीय अधिवक्ता की हार्ट अटैक से मौत, अधिवक्ताओं में शोक

कैमूर(बिहार)-- जिला अधिवक्ता संघ के सदस्य 66 वर्षीय अधिवक्ता अजय कुमार सिन्हा उर्फ लल्लू की हार्ट अटैक से मौत अधिवक्ताओं में शोक की व्याप्त। दिनांक 16 जनवरी 2026 दिन शुक्रवार को जिला अधिवक्ता संघ भभुआंं कैमूर के सचिव अधिवक्ता मंटू पाण्डेय द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दिया गया, की जिला अधिवक्ता संघ भभुआ कैमूर के सदस्य 66 वर्षीय अधिवक्ता अजय कुमार सिन्हा उर्फ लल्लू सिविल कोर्ट भभुआं कैमूर में कार्य करते हुए आए थे। सिविल कोर्ट भभुआंं कैमूर की नई बिल्डिंग के तीन तले फ्लोर पर ए सी जे एम पंचम डॉक्टर शैल के कोर्ट में 12:30 बजे दिन में सिविल का कार्य करने गए थे। सिविल के केस में उनके क्लाइंट का पुकार हुआ वह कुर्सी पर बैठे थे, अजय कुमार सिन्हा अधिवक्ता को बार-बार पुकारा गया, लेकिन वह कुर्सी से नहीं उठे, वहीं बेहोश कुर्सी पर पड़े रहे। तभी अधिवक्ताओं को जानकारी हुआ, जिन्हें लेकर लिफ्ट के माध्यम से नीचे आए और ई रिक्शा से सदर अस्पताल तत्काल ले गए, जहां पर डॉक्टर ने अधिवक्ता अजय कुमार सिन्हा का ईसीजी कराया, उसके बाद डॉक्टर ने अधिवक्ता को मृत घोषित कर दिया। अजय कुमार सिन्हा की एकमात्र पुत्री है जिसकी शादी कर दिए हैं। उनका 3 महीना पहले एक्सीडेंट भी हुआ था, जिस्म पर में काफी चोट भी लगा था। सदर अस्पताल में अधिवक्ताओं की काफी भीड़ लग गई उनके पार्थिव शरीर को उनके घर वार्ड नंबर 11 चकबंदी रोड भभुआं शव वाहन एंबुलेंस से ले जाया गया, जहां पर अधिवक्ता लल्लन पाण्डेय, अधिवक्ता मंटू पाण्डेय, सुरेंद्र तिवारी, विनोद कुमार सिंह, जगत नारायण तिवारी, शशि मिश्रा, अनिल कुमार, गिरीश कुमार श्रीवास्तव, अजीत कुमार, नीरज कुमार मिश्रा, अरविंद कुमार श्रीवास्तव, काफी संख्या में अधिवक्ता गण वारी वारी से पहुंचे।अजय कुमार सिन्हा अधिवक्ता बिहार स्टेट बार काउंसिल पटना में दिनांक 21 अगस्त सन 1990 में सदस्य बने थे । दिनांक 21 सितंबर 1990 को जिलाअधिवक्ता संघ भभुआं कैमूर में सदस्य बने थे उनके निधन से जिला अधिवक्ता संघ भभुआं कैमूर की क्षति हुई पूर्ति नहीं हो सकती।


रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट