मीडिया प्रभारी बनाये जानें पर लोगों नें भेजा बधाई
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Jan 19, 2026
- 40 views
संवाददाता पारस नाथ दुबे
डिहरी आनसोन रोहतास।कांग्रेस के संस्थापक डॉ ए पी "बेगी" पुणे महाराष्ट्र, वीर सिंह धिंगान "विधायक" राष्ट्रीय अध्यक्ष , नई दिल्ली एवम अशोक कुमार झाँ, राष्ट्रीय जनरल सेक्रेटरी, छिंद वाड़ा मध्यप्रदेश नें बिहार प्रदेश के कैमूर जिला ग्राम खजुरा निवासी मोहन राम को अखिल भारतीय मजदूर कांग्रेस शाखा बिहार प्रदेश के मीडिया प्रभारी मनोनित किया है। उक्त पदाधिकारी गण नें अपने वक्तब्य में कहा है कि मोहन राम का समाज हित में अवर्णीय योगदान रहता। श्री राम बड़े ही परिपक्व एवम सुलझे हुए ब्यक्ति हैं , जो अपने लेखनी (पत्रकारिता) के द्वारा समाज के दबे कुचले ब्यक्तियों की आवाज को सरकार तक निष्पक्ष रूप से पहुंचानें का काम करते हैं। इसी का परिणाम है जो इन्हें डॉ अंबेडकर फैलोशिप सम्मान से सम्मानित किया गया है। लोगों नें आशा ब्यक्त किया है की जो मजदूर कांग्रेस की ओर से श्री मोहन राम को जिम्मेदारी दी गयी है, वे निष्ठा व लगन के साथ कार्य का निर्वहन करेंगे।
मोहन राम को अखिल भारतीय मजदूर कांग्रेस शाखा बिहार प्रदेश का मीडिया प्रभारी बनाये जाने पर लोगों नें काफी हर्ष ब्यक्त किया है, तथा लोगों नें कहा है की श्री राम के मीडिया प्रभारी बनाये जाने से बिहार में मजदूर कांग्रेस काफी सबल व सशक्त बनेगा कोषाध्यक्ष, अशोक राउत प्रदेश सचिव, शशि कुमार जिलाध्यक्ष रोहतास, उमेश कुमार राउत जिलाध्यक्ष बक्सर, राम केवल राम जिलाध्यक्ष भोजपुर, टुन भोजपुर महिला प्रकोष्ट, नीलम कुमारी जिलाध्यक्ष महिला प्रकोष्ट रोहतास, विनोद राउत जिलाध्यक्ष गया, कैमूर, पप्पू राउत जिलाध्यक्ष लखीसराय , श्याम सुंदर राउत जिलाध्यक्ष मधेपुरा, रमेश राम जिला उपाध्यक्ष रोहतास, प्रिय रंजन रावत जिला महासचिव रोहतास, विनोद कुमार नगर अध्यक्ष डिहरी, पर्मेश्वर राम नगर महासचिव डिहरी एवम अमित कुमार उर्फ पेंटर आदि नें उक्त नेता गण को कोटि कोटि बधाई व हार्दिक शुभकामनाएं ब्यक्त किये हैं।


रिपोर्टर