गरीबों की सेवा ही सच्ची सेवा : एसडीओ निलेश कुमार



संवाददाता पारसनाथ दुबे


डेहरी ऑन सोन (रोहतास)।कड़ाके की ठंड को देखते हुए अनुमंडल पदाधिकारी निलेश कुमार के नेतृत्व में डेहरी शहर में गरीब, असहाय एवं जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरण किया गया। इस दौरान एसडीओ निलेश कुमार ने कहा कि गरीबों की सेवा ही सच्ची सेवा है और प्रशासन का दायित्व है कि जरूरतमंदों तक हर संभव सहायता पहुंचाई जाए।

कंबल वितरण कार्यक्रम के तहत डेहरी शहर के कैनाल रोड सहित अन्य स्थानों पर लगभग दो सौ जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरित किए गए। कंबल पाकर लाभार्थियों के चेहरे पर राहत और खुशी साफ झलक रही थी।

एसडीओ निलेश कुमार ने बताया कि ठंड के मौसम में कोई भी गरीब असहाय व्यक्ति परेशानी में न रहे, इसके लिए प्रशासन लगातार ऐसे कार्यक्रम चला रहा है। आगे भी जरूरत के अनुसार कंबल वितरण एवं अन्य राहत कार्य जारी रहेंगे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट