कोंच प्रखंड मुख्यालय को ‘मॉडल ब्लॉक’ के रूप में विकसित करने की पहल
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Jan 21, 2026
- 5 views
ब्यूरो चीफ गया जी की रिपोर्ट
गया-- जिला के कोंच प्रखंड विकास पदाधिकारी विपुल भारद्वाज एवं अंचलाधिकारी मुकेश कुमार ने संयुक्त रूप से प्रखंड मुख्यालय को ‘मॉडल ब्लॉक’ (मॉडर्न ब्लॉक) के रूप में विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल शुरू की है। इस महत्वाकांक्षी योजना को साकार करने के लिए दोनों अधिकारियों ने प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण किया तथा आवश्यक भूमि को चिन्हित कर लिया है।
अंचलाधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि आधुनिक सुविधाओं से युक्त नया ब्लॉक परिसर प्रशासनिक कार्यों को अधिक सुगम बनाएगा और आम नागरिकों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराएगा। वहीं, बीडीओ विपुल भारद्वाज ने कहा कि मॉडर्न ब्लॉक के तहत सुव्यवस्थित कार्यालय, आकर्षक परिसर, आगंतुकों के लिए वेटिंग एरिया और मजबूत डिजिटल बुनियादी ढांचे पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
भूमि चिन्हांकन के बाद अब तकनीकी प्रक्रिया पूरी कर डीपीआर तैयार की जाएगी। इस पहल से स्थानीय लोगों में उत्साह है और प्रखंड स्तरीय कार्यों में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है।


रिपोर्टर