जहानाबाद की बेटी को न्याय दिलाने के लिए गयाजी में उठा जनसैलाब, छात्रों व सामाजिक संगठनों ने निकाला मार्च

ब्यूरो चीफ गया जी की रिपोर्ट 

गया-- जहानाबाद की बेटी के साथ हुई जघन्य घटना को लेकर पूरे क्षेत्र में आक्रोश व्याप्त है और न्याय की मांग तेज हो गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह सामने आने के बाद कि पीड़िता ने अंतिम क्षण तक साहस दिखाया और संघर्ष किया, लोगों का गुस्सा और बढ़ गया है। दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग को लेकर मानपुर जीडी पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों ने गया के आज़ाद पार्क में शांति मार्च निकाला।मार्च में शामिल छात्र-छात्राओं ने हाथों में तख्तियां लेकर नारेबाजी की और महिला सुरक्षा को लेकर सख्त कानून लागू करने की मांग की। वक्ताओं ने कहा कि इस तरह की घटनाएं समाज को शर्मसार करती हैं और अपराधियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाना चाहिए।मार्च के माध्यम से प्रशासन से त्वरित कार्रवाई, निष्पक्ष जांच और पीड़िता के परिवार को न्याय दिलाने की पुरजोर मांग की गई।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट