बजरंग दल ने कराई कबड्डी प्रतियोगिता, डालमियानगर की टीम बनी विजेता
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Jan 21, 2026
- 64 views
संवाददाता पारस नाथ दुबे
डिहरी आनसोन रोहतास। जिला के डालमियानगर मे दिनांक 21 जनवरी को रोहतास क्लब डालमियानगर में विश्व हिन्दू परिषद,बजरंग दल के द्वारा प्रखंड अध्यक्ष संतोष सिंह की अध्यक्षता में कबड्डी प्रतियोगिता आयोजन किया गया । प्रतियोगिता में डेहरी नगर, डालमियानगर, देवरिया एवं तिलौथू की टीम ने भाग लिया । कबड्डी के इस प्रतियोगिता में डालमियानगर की टीम ने बाबा नगरी टीम को परास्त करते हुए विजेता बनी ।
कबड्डी प्रतियोगिता का उद्घाटन सामूहिक हनुमान चालीसा के साथ किया गया । मुख्य अतिथि के रूप में प्रतियोगिता में डेहरी के बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज अज्ञानी तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में डेहरी नगर परिषद के उप मुख्य पार्षद प्रतिनिधि पंकज कुमार उर्फ गोपी जी शामिल हुए ।
कार्यक्रम का संचालन धर्मवीर सिंह ने किया ।
साथ ही साथ विश्व हिंदू परिषद के प्रांत पदाधिकारी भोला चौहान , दीपक दास तथा विभाग मंत्री विकास कुमार उपस्थित रहे। सभी अतिथियों को अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ से सम्मानित किया गया । मुख्य अतिथि मनोज अज्ञानी ने कहा कि कबड्डी युगों से भारत में खेला जाने वहां वह खेल है जिसे योद्धा लोग स्वस्थ जीवनचर्या के लिए खेला करते है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से शहर की प्रतिभाओं को निखारा जा सकता है और भारतीय प्रतिभाओं का परचम वैश्विक स्तर पर फहराया जा सकता है
वही पंकज उर्फ गोपी कुमार ने कहा भी बजरंगदल के द्वारा पूरे भारत में समय समय पर ऐसे खेल का आयोजन किया जाता है जिस युवाओं में उत्साह , अनुशासन पर दृढ़ संकल्प का संचार होता है । सनातन संस्कृति के दृष्टि से यह उत्कृष्ट खेलो में माना जाता है ।
दीपक दस प्रान्त सुरक्षा प्रमुख ने बताया शारीरिक स्वास्थ्य के लिए हमारे जीवन में खेल जरूरी है भारतीय खेल को बढ़ावा देकर हम अपनी संस्कृति से जुड़ाव महसूस करते हैं एवं गांव गांव से प्रतिभाशाली बजरंगी को खेल में रुचि के लिए आगे बढ़ाना है खेल के माध्यम सामाजिक कार्य हेतु जागरण युवाओ में करना है। बजरंगदल के संयोजक चंदन गुप्ता ने बताया कि इस निमित प्रतियोगिता में प्रतिभागी टीमों के कप्तान रंजन यादव, शुभम सिंह, आरुष कुमार,राज कुमार रहे। विजेता उपविजेता टीमों को सम्मानित कर पुरस्कार वितरण किया गया । बेस्ट रेडर के लिए रणधीर कुमार और बेस्ट डिफेंडर के लिए शुभम को सम्मानित किया गया ।
कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन विश्व हिंदू परिषद के जिला सह संयोजक विकास पहलवान ने किया । कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद,बजरंग दल के नगर संयोजक अमर सिन्हा, मनीष सिंह, दीपक गुप्ता, अंकित गुप्ता, नीलेश कुमार, अमर सिन्हा, सुनील सिन्हा, पवन कुमार, नीरज कुमार, अमित गुप्ता, गोलू कुमार, टनटन कुमार, दर्जनों कार्यकर्ता कबड्डी प्रतियोगिता में सम्मिलित हुए।


रिपोर्टर