डीएम की अध्यक्षता में उघोग वर्ता एवं जनसंवाद का आयोजन


रोहतास।जिला पदाधिकारी उदिता सिंह की अध्यक्षता में उद्योग-वार्ता एवं इज ऑफ डुईंग विजनेस के अन्तर्गत स्टार्टअप संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बैठक में उप विकास आयुक्त विजय कुमार पाण्डेय के अतिरिक्त महाप्रबंधक एवं परियोजना प्रबंधक जिला उद्योग केन्द्र,जिला बैंक समन्वयक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया,बैक ऑफ इंडिया,बिहार ग्रामीण बैंक,केनरा बैंक, रोहतास एवं स्टार्टअप सेल के समन्वयक नीतीश कुमार दुबे भी उपस्थित थे। बैठक में जिला पदाधिकारी द्वारा सभी स्टार्टअप संस्थापकों से उनका परिचय,कार्यप्रणाली,वर्तमान स्थिति एवं भविष्य की योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी ली गयी। जिला पदाधिकारी द्वारा उनकी समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना गया और उसके समाधान हेतु आवश्यक मार्गदर्शन दिये गये। उन्होंने नवाचार आधारित उद्यमों को प्रोत्साहित करने तथा स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। उनके द्वारा बताया गया कि बिहार स्टार्टअप नीति के तहत सरकार द्वारा अब 25 लाख तक की सहायता देने हेतु कार्रवाई की जा रही है। कार्यक्रम संपन्न होने के उपरान्त सभी स्टार्टअप संस्थापक जिला उद्योग केन्द्र,रोहतास में पहुँचकर महाप्रबंधक से सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर स्टार्टअप संस्थापक धर्मेन्द्र कुमार,सुमित कुमार,राकेश कुमार,लोकरंजन,आदित्य कुमार और मनोज राज भी उपस्थित रहे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट