रामपुर सभागार भवन में भूकंप पखवाड़ा को लेकर अंचलाधिकारी के द्वारा जनप्रतिनिधियों के साथ किया गया बैठक
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Jan 24, 2026
- 39 views
संवाददाता सुचित पाण्डेय की रिपोर्ट
रामपुर--(कैमूर)-- प्रखंड में आम नागरिकों को भूकंप जैसी प्राकृतिक आपदाओं से सुरक्षित रखने और जागरूक करने के उद्देश्य से 15 से 28 जनवरी 2026 तक भूकंप सुरक्षा पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित बहुद्देशीय भवन में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसकी अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख घूरा सिंह यादव ने की, जबकि संचालन सीओ अनु कुमारी के नेतृत्व में हुआ।
इस कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों को भूकंप से बचाव और सुरक्षा उपायों की विस्तृत जानकारी दी गई। सीओ अनु कुमारी ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए बताया कि भूकंप के दौरान घबराने के बजाय सतर्कता और सही जानकारी ही जान-माल की रक्षा कर सकती है।
उन्होंने सलाह दी कि भूकंप के झटके आने पर झटके रुकने और सुरक्षित बाहर निकलने की पुष्टि होने तक घर के अंदर ही रहना चाहिए। हिलने-डुलने से चोट लगने की संभावना अधिक होती है। यदि झटके रुकने के बाद बाहर निकलना आवश्यक हो, तो इमारत से तुरंत दूर हट जाना चाहिए। ताकि गिरते मलबे से बचा जा सके। खिड़कियों और कांच से दूरी बनाए रखना भी बेहद जरूरी है।
सीओ अनु कुमारी ने आगे बताया कि यदि कोई व्यक्ति घर के अंदर हो, तो उसे डेस्क, टेबल, बिस्तर या मजबूत दरवाजों के नीचे शरण लेनी चाहिए। दीवारों और सीढ़ियों के पास रहना भी सुरक्षित होता है। कांच के दरवाजों, खिड़कियों और बाहरी दरवाजों से दूर रहने की विशेष सलाह दी गई। भगदड़ से बचने के लिए इमारत से बाहर निकलने की जल्दी नहीं करनी चाहिए।
उन्होंने यह भी बताया कि यदि कोई व्यक्ति भूकंप के समय घर से बाहर हो, तो उसे इमारतों, बिजली के खंभों और तारों से दूर किसी खुले स्थान में खड़ा होना चाहिए।
कार्यक्रम में बीडीसी जहांगीर अंसारी, मुखिया श्रीकांत पासवान सहित दर्जनों जनप्रतिनिधि और स्थानीय लोग उपस्थित रहे। सभी ने भूकंप सुरक्षा पखवाड़ा को उपयोगी बताया और ऐसे जागरूकता कार्यक्रमों को निरंतर जारी रखने की आवश्यकता पर जोर


रिपोर्टर