चैनपुर प्रखण्ड के हाटा बाजार में एएनम आत्म हत्या मामले में पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर भेजा न्यायिक हिरासत में

अनुमंडल संवाददाता सिगासन सिंह यादव की रिपोर्ट

भभुआं(कैमूर)-- अनुमंडल  में विगत शुक्रवार को  चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत हाटा में एएनएम आशा कुमारी से जुड़े मामले में पुलिस को एक अहम सफलता हाथ लगी है। इस मामले में संलिप्त एक अभियुक्त अभिषेक कुमार ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त अभिषेक कुमार ठाकुर, पिता सूचित ठाकुर, ग्राम बरवाडीह, मोहम्मदगंज, जिला पलामू, झारखंड का निवासी बताया जा रहा है।


बताया जा रहा है कि मृतिका आशा कुमारी एवं गिरफ्तार अभियुक्त, दोनों ही कैमूर जिले के चैनपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत थे। घटना के बाद से ही पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही थी और तकनीकी एवं गुप्त सूचना के आधार पर अभियुक्त को BNS 108 की धारा में भभुआ न्यायिक हिरासत में भेजा गया।


इस संबंध में चैनपुर थाना अध्यक्ष विजय प्रसाद ने जानकारी देते हुए बताया कि मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ के बाद अभियुक्त को भभुआ न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है और यदि अन्य लोग संलिप्त पाए जाते हैं तो उनके विरुद्ध भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


घटना के बाद के बाद मल्लाह में सन्नाटा पसरा हुआ है, वहीं स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों में भी इस घटना को लेकर शोक और आक्रोश देखा जा रहा है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा करते हुए आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए क्षेत्र में सतर्कता बढ़ा दी गई है

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट