नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म के आरोपी को 12 घंटे के भीतर किया गिरफ्तार
- राजेंद्र यादव, ब्यूरो चीफ, मध्यप्रदेश
- Jan 28, 2026
- 18 views
तलेन । पुलिस अधीक्षक राजगढ़ श्री अमित तोलानी (भा.पु.से.) के कुशल मार्गदर्शन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री के.एल. बंजारे एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सारंगपुर श्री अरविंद सिंह के निर्देशन में तथा थाना प्रभारी थाना तलेन उप निरीक्षक श्री राकेश दामले के नेतृत्व में थाना तलेन पुलिस टीम द्वारा त्वरित एवं संवेदनशील कार्यवाही करते हुए नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार किया गया।
घटना का संक्षिप्त विवरण
दिनांक 26.01.2026 की रात्रि में थाना तलेन क्षेत्र की एक नाबालिग बालिका द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि आरोपी द्वारा उसे धमकी देकर जबरन अपने वाहन में बैठाया गया तथा उसके साथ अपराध कारित किया गया।
प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए थाना तलेन में अपराध क्रमांक 15/26 अंतर्गत
धारा 64(1) बीएनएस, 3/4 पाक्सो अधिनियम एवं धारा 3(1)(w-ii), 3(2)(v) एससी/एसटी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
थाना तलेन पुलिस द्वारा तत्परता से कार्यवाही करते हुए घटनास्थल एवं आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज का सूक्ष्म विश्लेषण किया गया। निरंतर प्रयास एवं रात्रि भर सघन तलाश के पश्चात आरोपी—
याया खान उर्फ आया खान पिता कदीर खान
निवासी : ग्राम चौबारा जागीर, थाना सोनकच्छ, जिला देवास हाल निवासी तलेन
को गिरफ्तार किया गया।आरोपी को विधिसम्मत रूप से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।


रिपोर्टर