अप्राकृतिक यौनाचार के मामले में अभियुक्त को 20 वर्ष का कारावास
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Jan 31, 2026
- 65 views
कैमूर-- व्यवहार न्यायालय एडीजे प्रथम सह विशेष न्यायालय एससी एसटी एक्ट बलजिंदर पाल की अदालत ने अभियुक्त को अप्राकृतिक यौनाचार के मामले में दोषी पाते हुए 20 साल की कारावास । गौरतलब है की अभियुक्त जो एडल्ट चाइल्ड की श्रेणी में आता है एक नाबालिक बच्चे को बहला फुसलाकर सुनसान जगह पर ले गया और उसके साथ अप्राकृतिक यौनाचार किया जिसका प्राथमिकी भगवानपुर थाने में 285 /03 दर्ज कराते हुए पीड़िता द्वारा न्याय के लिए गुहार लगाई गई थी न्यायालय ने एडल्ट चाइल्ड को दोषी पाते हुए उक्त सजा दी है।


रिपोर्टर