टिकारी अनुमंडल अस्पताल में सेवा निवृत्त चिकित्सक का सम्मान समारोह आयोजित
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Feb 01, 2026
- 11 views
संवाददाता संजय मिश्रा की रिपोर्ट
टिकारी(गया)-- अनुमंडल अस्पताल परिसर में शनिवार को सेवा निवृत्त चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. विश्वमूर्ति मिश्रा के सम्मान में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अस्पताल के चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों एवं आशा कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और उन्हें गुलदस्ता व उपहार भेंट कर सम्मानित किया।समारोह में प्रमुख रूप से डॉ. रामानंद प्रसाद, डॉ. नवल किशोर, डॉ. नागेंद्र प्रसाद सिंह सहित कई वरिष्ठ चिकित्सक उपस्थित रहे। इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी प्रवीण कुंदन ने भागवत गीता की पुस्तक भेंट की, जबकि अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुशांत कुमार चंचल ने रामायण की प्रति देकर सम्मान प्रकट किया। अंचल अधिकारी मयंक शेखर ने शॉल भेंट किया और बीपीआरओ सौरभ कुमार गुप्ता ने भागवत की पुस्तक प्रदान की। टिकारी थाना अध्यक्ष चंद्रशेखर कुमार ने गुलदस्ता देकर सम्मानित किया।वक्ताओं ने डॉ. मिश्रा की सराहनीय सेवाओं की प्रशंसा करते हुए उनके स्वस्थ एवं सुखद भविष्य की कामना की।


रिपोर्टर