अबैध बालू खनन को लेकर ग्रामीणों ने रामपुर घाट पर किया हंगामा

 संवाददाता प्रेम कुमार की रिपोर्ट 

गया-- परैया क्षेत्र के रामपुर घाट पर रविवार को ग्रामीणों ने अबैध बालू खनन के खिलाफ हंगामा किया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि बालू माफिया के ठेकेदार अत्यधिक मात्रा में बालू का खनन कर रहे हैं, जिससे उन्हें प्रत्यक्ष समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।ग्रामीणों का कहना है कि अंचला अधिकारी को लिखित शिकायत देने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। लोगों का आरोप है कि बालू खनन में अंचला अधिकारी और थाना अध्यक्ष की मिलीभगत है।उन्होंने कहा कि बालू खनन से हर साल कई गरीब परिवारों को पानी में डूबने जैसी घटनाओं का सामना करना पड़ता है, जबकि माफियाओं पर कोई असर नहीं पड़ता। ग्रामीणों ने नियमों के अनुसार बालू उठान और कानूनों के पालन की मांग की है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट