किलकारी में पुस्तकालय आधारित खेल और बाल केंद्र गतिविधियों का आयोजन
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Feb 02, 2026
- 29 views
संवाददाता प्रेम कुमार की रिपोर्ट
गया-- बिहार बाल भवन किलकारी, गया में पुस्तकालय संबंधित खेल का आयोजन किया गया, जिसमें 50 बच्चे शामिल हुए। किलकारी की प्रमंडल संसाधन सेवी सोनम कुमारी ने बच्चों को खेल-खेल में पढ़ाई की अहमियत समझाई। चेरकी बाल केंद्र में चित्रकला कार्यशाला, चांद चौराहा बाल केंद्र में नाटक प्रस्तुति और मानपुर बाल केंद्र में चित्रकला एवं हस्तकला प्रदर्शनी आयोजित हुई। बच्चों ने कलाकृतियों से केंद्र सजाया। कार्यक्रम में सभी बाल केंद्र समन्वयक, प्रशिक्षक और स्कूल के प्रधानाध्यापक मौजूद रहे। आयोजनों से बच्चों का मनोबल बढ़ता है और पढ़ाई के प्रति रुचि भी विकसित होती है।


रिपोर्टर