बोधगया में तीसरे मैराथन का आयोजन, 15 देशों के 1500 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा

संवाददाता पवन कुमार की रिपोर्ट 

बोधगया-- बोधगया में तीसरे संस्करण की बोधगया मैराथन का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें देश-विदेश से आए करीब 1500 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस मैराथन में जापान, थाईलैंड, भूटान, रूस, अमेरिका सहित कुल 15 देशों के धावकों ने अपनी सहभागिता दर्ज कराई।

मैराथन में सशस्त्र सीमा बल के जवानों, विभिन्न सैन्य बलों के कर्मियों, स्कूली छात्र-छात्राओं तथा बड़ी संख्या में महिलाओं ने भी भाग लेकर आयोजन को सफल बनाया। यह आयोजन स्वास्थ्य, शांति और एकता का संदेश देने के उद्देश्य से किया गया।

तीसरे संस्करण की इस मैराथन को कर्नल अरविंद झा ने हरी झंडी दिखाकर कालचक्र मैदान से रवाना किया। प्रतिभागियों ने 2 किलोमीटर, 5 किलोमीटर और 20 किलोमीटर की दौड़ में हिस्सा लिया।

इस अवसर पर कर्नल अरविंद झा ने कहा कि हर वर्ष मैराथन की लोकप्रियता बढ़ रही है और आने वाले समय में प्रतिभागियों की संख्या कई गुना बढ़ने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि मैराथन से शरीर और मन दोनों स्वस्थ रहते हैं और युवाओं में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।आयोजन को लेकर बोधगया में खासा उत्साह देखने को मिला और स्थानीय लोगों ने भी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट