भगवानपुर पुलिस ने बिजली के तार चोरी मामले में चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर भेजा न्यायिक हिरासत
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Feb 05, 2026
- 97 views
संवाददाता सिगासन सिंह यादव की रिपोर्ट
भभुआं(कैमूर)-- अनुमंडल अंतर्गत भगवानपुर थाना क्षेत्र में बिजली तार चोरी के एक बड़े मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए चार चोरों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। यह कार्रवाई पहाड़िया डैम के पास सुअरा नहर के किनारे की गई, जहां चोरी का बिजली तार खपाने की तैयारी की जा रही थी।
इस संबंध में भगवानपुर थाना अध्यक्ष चंद्रशेखर शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि बीते 4 फरवरी 2026 को पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ लोग पहाड़िया डैम के समीप चोरी का बिजली तार इकट्ठा कर उसे खपाने के लिए रखने वाले हैं। सूचना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल कार्रवाई करते हुए परि. पु. अ. नि. अभय कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया।
पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर छापामारी की, जहां दो बड़े-बड़े बोरों में बिजली का कवर किया हुआ तार बरामद किया गया। बरामद तार का कुल वजन लगभग 175 किलोग्राम बताया गया है। इसके साथ ही घटनास्थल से दो मोटरसाइकिल भी जब्त की गई, जिनका उपयोग चोरी की वारदात में किया गया था।
छापामारी के दौरान पुलिस ने मौके से चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में सोनू कुमार पटेल (उम्र 36 वर्ष, पिता कृष्णा नंदन सिंह), हरिश्चंद्र कुमार (उम्र 19 वर्ष, पिता बिहारी राम), अनूप पटेल (उम्र 23 वर्ष, पिता इंजीनियर सिंह) — ये तीनों ग्राम सिवो, थाना भभुआ, जिला कैमूर के निवासी हैं। वहीं चौथा अभियुक्त अंगद कुमार (उम्र 26 वर्ष, पिता शत्रुघन बिंद) ग्राम पहाड़िया, थाना भगवानपुर, जिला कैमूर का रहने वाला है।
सभी अभियुक्तों को गिरफ्तार करने के बाद भगवानपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मेडिकल जांच कराई गई, जिसके उपरांत उन्हें भभुआ न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार मामले की आगे की जांच जारी है


रिपोर्टर