सीयूएसबी के छात्रों ने जरूरतमंदों में बांटे कपड़े, ‘कैंपस फॉर कम्युनिटी’ अभियान को मिली मजबूती
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Feb 05, 2026
- 19 views
संवाददाता नवलेश कुमार की रिपोर्ट
कोच(गया)-- दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयूएसबी) में ‘कैंपस फॉर कम्युनिटी’ अभियान के तहत समाजशास्त्रीय अध्ययन विभाग द्वारा विशेष वस्त्र दान अभियान का आयोजन किया गया। कुलपति प्रो. कामेश्वर नाथ सिंह ने कपड़ों से भरी बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और इस परंपरा की सराहना की। उन्होंने ‘क्लास से कैंपस और कैंपस से समुदाय’ की अवधारणा पर बल देते हुए छात्रों से सामाजिक जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया।
जनसंपर्क पदाधिकारी मोहम्मद मुदस्सीर आलम ने बताया कि यह अभियान सामाजिक सेवा की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इसमें विभागाध्यक्ष प्रो. एम. विजय कुमार शर्मा सहित कई संकाय सदस्य शामिल रहे। उद्योगपति शिव कुमार डालमिया एवं छात्रों के सहयोग से संग्रह को मजबूती मिली। अभियान के तहत विश्वविद्यालय परिसर, छात्रावास, पुस्तकालय, गौशाला तथा दरियापुर गांव में जरूरतमंदों को कपड़े वितरित किए गए। इस कार्यक्रम से छात्रों को सामाजिक संवेदनशीलता और सेवा भावना का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ।


रिपोर्टर