परैया थाना मार्ग पर सालों से जलजमाव, छात्र-छात्राओं व राहगीरों को भारी परेशानी

 संवाददाता प्रेम कुमार की रिपोर्ट 

परैया(गया)-- थाना जाने वाली मुख्य सड़क पर बिना वर्षा के भी वर्षों से पानी जमा रहता है। इस मार्ग से थाना अध्यक्ष, शिक्षक, प्रोफेसर और अंचल अधिकारी सहित कई अधिकारी प्रतिदिन गुजरते हैं, फिर भी समस्या का समाधान नहीं हो सका। जलनिकासी की व्यवस्था खराब होने या पाइपलाइन लीकेज के कारण सड़क पर कीचड़ और दुर्गंध फैल जाती है। इससे स्कूली बच्चों और आम लोगों को काफी परेशानी होती है। कई बार बच्चे फिसलकर घायल भी हो जाते हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से स्थायी समाधान की मांग की है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट