अवैध हथियार तस्कर गिरोह का भंडाफोड़, सरगना समेत दो गिरफ्तार
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Feb 13, 2026
- 6 views
बस से हथियार सप्लाई करने जा रहे दो तस्कर पुलिस के हत्थे चढ़े
जिला संवाददाता संदीप कुमार की रिपोर्ट
कैमूर-- अवैध हथियारों के खिलाफ चल रहे पुलिस के अभियान को आज एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने हथियारों की तस्करी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए सरगना समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
मामला कैमूर जिले का है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि आज (13 फरवरी 2026) हथियार तस्करों द्वारा अधौरा से भभुआ हथियारों की एक खेप ले जाई जा रही है।
इस सूचना पर पुलिस टीम ने ग्राम सिवों के पास एक बस में छापेमारी की। मौके से गिरोह के सरगना कुबेर राम को दो अवैध देशी रायफल के साथ रंगे हाथों पकड़ा गया। कुबेर राम की निशानदेही पर पुलिस ने उसके साथी जोखन सिंह को भी अधौरा से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, सरगना कुबेर राम एक शातिर अपराधी है। वर्ष 2024 में भी वह अपने गाँव अमाढ़ी में 'मिनी गन फैक्ट्री' चलाने और भारी मात्रा में हथियार बनाने के आरोप में जेल जा चुका है।
फिलहाल पुलिस इस गिरोह के नेटवर्क को खंगालने में जुटी है। यह पता लगाया जा रहा है कि हथियार कहाँ बनाए जा रहे थे और किन-किन लोगों को सप्लाई किए गए हैं। पुलिस की छापेमारी अभी भी जारी है।


रिपोर्टर