राष्ट्रीय राजमार्ग 19 पर लगा भीषण जाम, कारण उत्तर प्रदेश सरकार कर रही है बालू की गाड़ियों की जांच
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Feb 13, 2026
- 2 views
संवाददाता श्याम सुंदर पाण्डेय की रिपोर्ट
दुर्गावती(कैमूर)--बिहार से बालू लेकर जा रहे हैं गाड़ियों की चेकिंग के लिए उत्तर प्रदेश सरकार की सीमा पर स्थित कर्मनाशा नदी के उस पार यानी पश्चिम खजुरा के समीप से लगभग 12 से 15 किलोमीटर लंबा जाम लगा हुआ है। जाम के कारण आवागमन बाधित है जिसके कारण वाराणसी जाने वाले मरीज पर्यटक यात्री और रोजमर्रा के सामान खरीदने वाले यात्री काफी परेशान नजर आ रहे है। कच्चा माल लेकर आने जाने वाली सब्जी की गाड़ियां जहां तहाँ घंटे विलंब से मशक्कत के बाद निकल पा रही हैं। सबसे ज्यादा परेशानी उन गंभीर बीमार मरीजो को है जो अपने मरीज को लेकर वाराणसी इलाज के लिए जा रहे है और जाते है। बालू के अवैध खनन पर बिहार सरकार ने कई बार प्रतिबंध लगाया और नए-नए कानून बनाए लेकिन फिर भी बालू की गाड़ियों का उत्तर प्रदेश में जाना आज भी जारी है लगता है बिहार सरकार के फरमान कोई असर इन बालू ले जाने वालों वाहनों और मालिकों पर नहीं है। कुछ दिन बिहार की सरकार जांच करती है तो कुछ दिन उत्तर प्रदेश की सरकार कुछ दिन बंद तो फिर चालू हो जाता है इस खेल की वास्तविकता को समझा जाए तो बालू माफियाओं की मिली भगत से उत्तर प्रदेश बिहार दोनों राज्यो सरकार को अलग नहीं माना जाना चाहिए।


रिपोर्टर