शराब के साथ घर से एक व्यक्ति गिरफ्तार
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Feb 17, 2026
- 78 views
दुर्गावती संवाददाता श्याम सुंदर पांडेय कि रिपोर्ट
दुर्गावती (कैमूर) -गुप्त सूचना के आधार पर दुर्गावती। पुलिस ने थाना क्षेत्र के जेवरी गांव से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार व्यक्ति जिसका नाम कांशी राम, उम्र करीब 27 वर्ष ,पिता हंसराज राम ग्राम जेवरी थाना दुर्गावती ,जिला कैमूर बताया जाता है। जिनके पास से, देसी शराब -22.4 लीटर, अंग्रेज़ी शराब-2.50 लीटर बरमाद किया गया l मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी की जेवरी गांव में काशीराम उत्तर प्रदेश से शराब लाकर बेचता है। सोमवार की रात करीब 8:00 बजे सूचना पर पहुंची पुलिस ने पहले काशीराम को अनजान नंबर से शराब लेने के लिए बुलाया और जब काशीराम आया तो पुलिस ने धर दबोचा। गिरफ्तारी के बाद जब घर पर छापामारी की गई तो वहां भी शराब पाया गया। जिस आधार पर पुलिस ने थाने में प्राथमिक की दर्ज कर अभियुक्त को जेल भेज दिया और आगे की जांच में जुट गई।


रिपोर्टर