जननायक कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि पर गया में श्रद्धांजलि सभा, नेताओं ने किया नमन

संवाददाता सनोज कुमार की रिपोर्ट 

गयाजी-- महान स्वतंत्रता सेनानी, भारत रत्न से सम्मानित एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि पर गया स्थित कर्पूरी भवन में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के नेता डॉ. मनीष पंकज मिश्रा, प्रदेश कार्य समिति सदस्य राजेंद्र प्रसाद अधिवक्ता, संतोष ठाकुर सहित अन्य गणमान्य लोग शामिल हुए। सभी ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

डॉ. मिश्रा ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर का जीवन त्याग, संघर्ष और सेवा का प्रतीक है। उन्होंने सामाजिक न्याय और पिछड़े वर्गों के उत्थान के लिए ऐतिहासिक कार्य किए। इस अवसर पर गोपाल प्रसाद यादव, मुकेश ठाकुर, महेश यादव, मंटू कुमार, सरजू ठाकुर, कृष्ण ठाकुर, भागीरथ ठाकुर, बबलू गुप्ता, कुंदन सिंह राणा, रणजीत सिंह व विजय प्रसाद गुप्ता उर्फ काला नाग उपस्थित रहे। नेताओं ने शहर के प्रमुख चौक पर उनकी प्रतिमा लगाने की मांग की।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट