नाबालिग से अडीबाजी कर एक माह से ऐंठ रहे थे पैसे

तलेन । नगर तलेन में कक्षा छठवीं के छात्र से डरा-धमकाकर व अड़ीबाजी कर पैसे ऐंठने का मामला सामने आया है। आरोपी नाबालिग को डरा धमका कर  उससे अडीबाजी कर शराब पीने के लिए पैसे की मांग करते थे। उससे एक महीने  से पैसे ऐंठ रहे थे। पीड़ित नाबालिग के पिता मुकेश पिता गोविंद राठौड़ उम्र 30 साल निवासी गांधी चौक वार्ड नंबर 8 की रिपोर्ट पर तलेन थाने में पुलिस द्वारा प्रकरण दर्ज  किया गया है  आरोपियों, ललित वंशकार, सरफराज उर्फ मुन्ना एवं शोएब ऊर्फ हैदर के खिलाफ धारा 119 (1),115 (2), 351 (3), 3(5) के तहत मामला पंजीकृत कर दो आरोपियों ललित वंशकार, सरफराज उर्फ मुन्ना को गिरफ्तार किया गया है एक  आरोपी शोएब उर्फ़ हैदर  फरार बताया जा रहा है। पुलिस फरारा आरोपी की  तलाश कर रही है।

एक महीने से कर रहे थे अडीबाजी

करीब एक माह से तलेन के रहने वाले ललित वंशकार, सरफराज उर्फ मुन्ना एवं शोएब ऊर्फ हैदर डरा धमका कर उससे अडीबाजी कर शराब पीने के लिए पैसे की मांग करते थे। नाबालिग  पिछले करीब 01 माह में इन तीनों को कभी 2000 रुपये कभी 3000 रुपये एवं एक एक हजार रुपये टुकडों में करीबन 40 हजार रुपये दे दिए। जब और पैसे की मांग की गई नहीं देने पर आरोपियों द्वारा थप्पडों से मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी । जब जाकर पीड़ित नाबालिक द्वारा पिता को इस बारे में जानकारी दी गई।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट