आज आयेंगे बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सासाराम-डेहरी में कई योजनाओं का करेंगे लोकार्पण एवं उद्घाटन
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Oct 05, 2026
- 68 views
रोहतास।बिहार के माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी का 06 अक्टूबर 2026 (मंगलवार) को रोहतास जिले का दौरा निर्धारित है। मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा जारी दैनिक कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह से दोपहर तक डेहरी एवं सासाराम में आयोजित विभिन्न महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
जारी कार्यक्रम के अनुसार—
मुख्यमंत्री सुबह 09:25 बजे लोक सेवक आवास से सड़क मार्ग द्वारा स्टेट हैंगर, पटना के लिए प्रस्थान करेंगे। इसके बाद 09:30 बजे स्टेट हैंगर से हेलीकॉप्टर द्वारा डेहरी के नारायण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, जमुहार स्थित हेलीपैड के लिए रवाना होंगे।
मुख्यमंत्री 10:15 बजे नारायण मेडिकल कॉलेज में आयोजित ‘युवा संवाद’ कार्यक्रम में शामिल होंगे।
इसके बाद 11:30 बजे कार्यक्रम स्थल से सड़क मार्ग द्वारा बेदा से मोकर तक जाने वाली सासाराम बाईपास परियोजना के लोकार्पण स्थल के लिए प्रस्थान करेंगे।
11:55 बजे मुख्यमंत्री सासाराम बाईपास स्थित बेदा फ्लाईओवर पर परियोजना का लोकार्पण करेंगे। इसके साथ ही ‘कायाकल्प अभियान’ के अंतर्गत बाईपास के समीप जीर्णोद्धार किए गए पोखर का निरीक्षण भी करेंगे।
दोपहर 12:10 बजे मुख्यमंत्री पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय, करूप पहुंचेंगे। यहां विद्यालय में निर्मित खगोल विज्ञान प्रयोगशाला एवं सहयोग शिविर का उद्घाटन करने के साथ विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन करेंगे तथा विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए प्रदर्शनी स्टॉलों का निरीक्षण करेंगे।
इसके बाद 12:45 बजे मुख्यमंत्री महिला बटालियन, पुलिस लाइन, बेदा स्थित हेलीपैड से हेलीकॉप्टर द्वारा पटना के लिए प्रस्थान करेंगे। लगभग 01:30 बजे वे लोक सेवक आवास वापस लौटेंगे।
मुख्यमंत्री के रोहतास आगमन को लेकर जिला प्रशासन द्वारा तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कार्यक्रम स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया गया है।


रिपोर्टर