सीयूएसबी में भीख में संलग्न बच्चों पर राष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Feb 20, 2026
- 21 views
संवाददाता संजय मिश्रा की रिपोर्ट
गया-- दक्षिण बिहार स्थित दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय में सामाजिक अध्ययन विभाग द्वारा 18–19 फरवरी 2026 को “भीख में संलग्न बच्चों के लिए विशेष सेवाएँ” विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय सामाजिक रक्षा संस्थान तथा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के सहयोग से संपन्न हुआ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अभिषेक पलासिया, आयुक्त गया नगर निगम, ने समाज में संवेदनशीलता बढ़ाने और बच्चों के पुनर्वास की आवश्यकता पर जोर दिया। विशेषज्ञों ने कानूनी प्रावधानों, स्माइल योजना तथा विभिन्न विभागों के बीच समन्वय पर विस्तार से चर्चा की।कार्यक्रम का उद्देश्य भीख में संलग्न बच्चों के संरक्षण, सशक्तिकरण और पुनर्वास को प्रभावी बनाना तथा संबंधित कर्मियों की कार्यक्षमता को सुदृढ़ करना रहा, ताकि बच्चों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ा जा सके।


रिपोर्टर