जलभरी कलश शोभा यात्रा से एकादश कुंडात्मक श्री राम महायज्ञ का हुआ शुभारंभ
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Feb 20, 2026
- 392 views
हाथी, ऊंट, घोड़े, रथ, वाहन के साथ ही हजारों की संख्या में महिलाओं ने किया जलभरी, तो हजारों हजार की संख्या में क्षेत्रवासी हुए सम्मिलित
जन-प्रतिनिधि रहे तत्पर,तो सुरक्षा की दृष्टि कोण से प्रशासन भी रहा उपस्थित
वृंदावन से आए कलाकारों द्वारा सुप्रसिद्ध रामलीला एवं रासलीला का किया जायेगा मंचन
कैमूर-- जिला के कुदरा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत नेवरास पंचायत के इटही गांव में, ग्रामवासियों सहित क्षेत्रवासियों की श्रद्धा, भक्ति के अनुरूप स्वामी रामदास जी महाराज के सानिध्य में हो रहे एकादश कुंडात्मक श्री राम महायज्ञ का, शुक्रवार को जलभरी शोभा कलश यात्रा से हुआ आरंभ, हाथी, ऊंट, घोड़े, रथ, अन्य वाहनों के साथ ही हजारों की संख्या में महिलाओं ने किया जलभरी,
तो हजारों हजार की संख्या में पुरुष व महिला क्षेत्रवासी रहे सम्मिलित-
बिहार पंच सरपंच संघ प्रदेश महासचिव सह भदौला पंचायत के सरपंच दिलीप सिंह, नेवरास पंचायत के मुखिया धर्मेन्द्र कुमार उर्फ पिंटू सिंह, सरपंच राजेश कुमार रहें पग पग तत्पर-
तो अन्य जन प्रतिनिधि सम्मिलित रहे, भदौला पंचायत कि मुखिया साधना पांडेय के सौजन्य से प्रतिनिधित्व करते हुए मिथिलेश दूबे के साथ ही अन्य समाज सेवकों द्वारा, जलभरी में सम्मिलित श्रद्धालुओं के लिए जलपान का सुविधा प्रदान किया गया। तो समाज सेवक हलिवंता ग्रामवासी ओम प्रकाश
सहित अन्य के द्वारा सराहनीय भूमिका निभाया गया।शुभ यात्रा यज्ञशाला स्थल इटही गांव से प्रारंभ हो केवढ़ी, हलिवंता, गंगवलिया होते हुए बसही नदी से तट से पुजन कर कलश में जल भर पुनः उसी मार्ग से यज्ञशाला स्थल तक पहुंच संपन्न हुआ तो यज्ञ का शुभारंभ हुआ। संदर्भ में जानकारी देते हुए स्वामी रामदास जी महाराज के द्वारा
बताया गया, कि यज्ञ में हवन पूजा के साथ ही महान संतों के मुखारविंद से श्रद्धालुओं को कथा प्रवचन का रसपान होगा, साथ वृंदावन के सुप्रसिद्ध रामलीला एवं रासलीला का प्रतिदिन मंचन होगा। 28 फरवरी को वृहद भंडारे के साथ यज्ञ का समापन होगा।


रिपोर्टर