मथुरा के ट्रक चालक से 11 टन लोहे से भरा ट्रक एवं ट्रक लूट करने वाले आरोपीयो को महज 48 घण्टे मे गिरफ्तार कर लूट का किया पर्दाफाश
- राजेंद्र यादव, ब्यूरो चीफ, मध्यप्रदेश
- Feb 26, 2026
- 126 views
11 टन लोहा( नट बोल्ट) कीमती 12 लाख ,छः चका ट्रक कीमती 25 लाख ,एक मो.सा. कीमती 80 हजार कुल 37 लाख 80 हजार का मशरूका जप्त
• महज 48 घण्टे मे केस सॉल्व कर आरोपी पुलिस की गिरफ्त मे
• सारंगपुर से मथुरा तक 140 सीसीटीव्ही फूटेज खंगाले एंव टोल प्लाजा चेक किये गये ।
सारंगपुर । राजगढ़ जिले में चोरों एवं ठगों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक श्री अमित तोलानी (IPS) के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री के. एल. बंजारे तथा एसडीओपी सारंगपुर श्री अरविंद सिंह के मार्गदर्शन में थाना सारंगपुर पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।
दिनांक 20.02.2026 को को फरियादी रामबीर जाट द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 13.02.26 को मेरी गाडी HR 69 F 4093 टाटा कंपनी का ट्रक रोड लाईन्स के माध्यम से भारत इंजीनियरिंग झंझर से सामान लोड कर नासिक के लिये राना हुई थी । गाडी के ड्रायवर राजेश ने फोन कर बताया की मेरे घऱ मथुरा मे कोई समस्या आ गई है जिसके कारण उसने ड्रायवर टीनू शर्मा निवासी बडोन रायमत मथुरा को गाडी जिम्मे की है जो सही समय पर गाडी नासिक पहुंच जायेगी।
जब गाडी के ड्रायवर टीनू शर्मा को गाडी मालिक ने फोन किया तो ड्रायवर द्वारा फोन नही उठाया गया तभी गाडी मालिक को शंका हुई तो उसने गाडी की जीपीएस लोकेशन चेक किया तो गाडी सारंगपुर कृषि उपज मंडी मे खडी पाई गई । दिनांक 19.02.2026 को गाडी मालिक रामबीर जाट अपने पहले स्थाई ड्रायवर राजेश जाट को साथ मे लेकर सारंगपुर पहुंचा तो देखा की गाडी कृषि उपज मंडी मे खडी हुई है जिसमे सामान चेक किया तो गाडी खाली थी गाडी मे माल की बिल्टी भी नही थी ।
ट्रक ड्रायवर टीनू शर्मा की काफी तलाश कि गई परंतु टीनू शर्मा का फोन बंद आ रहा एंव कोई पता नही चलने पर गाडी मालिक को विश्वास हो गया की कहीं ट्रक ड्रायवर टीन शर्मा ने ही अमानत मे खयानत कर माल को खुर्द बुर्द किया गया है। फरियादी की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 131/2026 धारा 316(2) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। माल की पतारसी हेतु त्वरित एक विशेष टीम का गठन कर ट्रक ड्रायवर टीन शर्मा को ढूंढ निकाल जिसे पुछताछ कि गई जिसने बताया की मै सारंगपुर बायपास पर ट्रक को रोका था तभी दो व्यक्ति मोटर साईकल पर आये और मुझे डरा धमका कर मेरे साथ मारपीट कर मेरा मोबाईल ,ट्रक एंव उसके कागजात को छीन कर ले गये ।
सारंगपुर बायपास एंव कृषि उपज मंडी से लेकर घटना स्थल सारंगपुर बायपास से मक्सी टोल के आगे तक बाद मे टीनू की तलाश मे मथुरा तक के सीसीटीव्ही कैमरे खांगोले गये जिससे स्पष्ट हो गया की दो अज्ञातआरोपी द्वारा ट्रक ड्रायवर को डरा धमका कर उसके साथ मारपीट कर ट्रक को छीन ले गये है । घटना की गंभीरता को देखते हुये तथा टीनू शर्मा के साथ कोई अनहोनी होने की शंका के चलते मामले मे तकनीकी विश्लेषण, सीसीटीव्ही कैमरे के फूटेज के आधार पर मोटर साईकल पर जा रहे दो युवको की तलाश कि गई जो आरोपी जितेन्द्र राठौर निवासी ग्राम सुल्तानिया थाना पचोर को हिरासत मे लेकर सघन पुछताछ की गई जिससे मामला खुल गया एंव एक अन्य साथी अभिषेक शर्मा के साथ मशरूका जप्त कर आरोपीगण को गिरफ्तार किया गया। ---
गिरफ्तारी एवं बरामदगी
तकनीकी विश्लेषण, सीसीटीव्ही कैमरे के फूटेज के आधार पर आरोपी
1. अभिषेक पिता संजय मिश्रा उम्र 28 साल निवासी मूसाखेडी इंदौर
2.जितेन्द्र पिता बालाप्रसाद राठौर उम्र 31 साल निवासी सुल्तानिया थाना पचोर जिला राजगढ
आरोपी की निशानदेही पर लूट किये गये 11 टन लोहा( नट बोल्ट) कीमती 12 लाख ,छः चका ट्रक कीमती 25 लाख एंव घटना मे प्रय़ुक्त एक मो.सा. कीमती 80 हजार कुल 37 लाख 80 हजार का मशरूका बरामद किया गया । इस कारवाई में निरीक्षक आकांक्षा हाडा – थाना प्रभारी, सारंगपुर ,उपनिरीक्षक अमित त्यागी , सउनि आनंदीलाल भिलाला ,आरक्षक अतुल मोर्य, आरक्षक बनवारी गुर्जर , आरक्षक सत्येन्द्र रघुवंशी ,आरक्षक मुकेश भिलाला आर 225 नरेन्द्र धाकड का सराहनीय योगदान रहा।


रिपोर्टर