सीसीटीवी फुटेज से पकड़ा गया यात्री सामानों की चोरी करने वाला‌ चोर


संवाददाता, पारसनाथ दुबे ू


 डेहरी,रोहतास।2आरपीएफ डेहरी ऑन सोन ने ट्रेन में यात्री सामानों की चोरी क मेंरने वाले एक शातिर लिफ्टर को किया गिरफ्तार ।

आज दिनांक 25.02.2026 को सूचना प्राप्त हुआ कि गाड़ी संख्या 13348 डाउन में एक यात्री का ट्रॉली बैग चोरी हो गया है। उक्त सूचना पर आरपीएफ डेहरी ऑन सोन के सहायक उपनिरीक्षक सोमनाथ राम साथ आरक्षी सर्वोदय पासवान, आरक्षी उमेश कुमार सिंह, आरक्षी हरेंद्र दुबे वर्तमान कार्यरत आउट पोस्ट अनुग्रह नारायण रोड के द्वारा निरीक्षक प्रभारी रामविलास राम के निर्देशन में यात्री से संपर्क कर ट्रॉली बैग एवं आसपास के यात्रियों का हुलिया प्राप्त कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पीडब्ल्यूआई ऑफिस अनुग्रह नारायण रोड के बगल में स्थित क्षतिग्रस्त रेलवे आवास के पास एक व्यक्ति संतोष यादव, उम्र करीब 28 वर्ष, पिता गनौरी यादव, निवासी भतन बीघा महुआरी, थाना हसपुरा, जिला औरंगाबाद (बिहार) को ट्रॉली बैग के साथ देखा गया । जिससे पूछताछ करने पर उसने स्वीकार किया कि मैं इस ट्रॉली बैग को गाड़ी संख्या 13348 में यात्री का चुरा कर लाया हूं । उक्त ट्रॉली बैग में 1600/– रुपए नगद के साथ एक एंड्रॉयड मोबाइल एवं 48000/– रुपए के नए कपड़े थे । बाद मौके की सभी आवश्यक कार्रवाई करते हुए अग्रिम कार्रवाई हेतु उक्त ट्रॉली बैग व मोबाइल सहित गिरफ्तार व्यक्ति संतोष यादव को रेल थाना सोन नगर को सुपुर्द किया गया । जहां संबंधित धारा में कांड पंजीकृत किया गया।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट