सनकी युवक ने पिता के दोस्त को घोंपा चाकू फिर खुद को भी किया लहूलुहान,मचा हड़कंप
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Feb 26, 2026
- 34 views
पिता को उसके खिलाफ भड़काने का था शक,पुलिस ने दोनों घायलों पर दर्ज किया क्रॉस केस
भिवंडी। भिवंडी के अजीबोगरीब मामले में एक सनकी युवक ने अपने पिता के ही दोस्त को चाकू घोंपकर घायल कर दिया,उसके बाद उसने खुद को भी चाकू मारकर पुलिस स्टेशन केस भी करने पहुंच गया।उसे शक था कि उसके खिलाफ में उसके पिता को उनका दोस्त भड़कता है।हालांकि पुलिस ने मामले की जांच कर दोनों ही लोगों पर बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत क्रॉस केस दर्ज किया है।लेकिन इस घटना को लेकर क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।
पुलिस के अनुसार भिवंडी के आचार्यानगर इलाके में स्थित राम मंदिर के पास सोमवार की रात शंकर भगवान का भंडारा चल रहा था।जहां पर भंडारा का प्रसाद ग्रहण करने के लिए श्रीरंगनगर निवासी जगदीश केसरवानी गए हुए थे।प्रसाद लेने के बाद रात 9 बजे जब वह घर लौट रहे थे,और राम मंदिर के पास पहुंचे ही थे कि उसी दौरान पहले से घात लगाकर बैठे उनके परम मित्र रामकुमार का लड़का आकाश केसरवानी(31) ने उन्हें पीछे से चाकू घोंपकर बुरी तरह से घायल कर दिया।हालांकि आस पास के लोगों ने जगदीश की जान बचाते हुए उन्हें तत्काल लहूलुहान स्थिति में इलाज के लिए विनायकम् नामक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।घायल जगदीश केसरवानी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि पिछले काफी समयों से जब भी आकाश उन्हें देखता जी भरकर गाली देता था।उस दिन बेवजह ही उसने उन्हें चाकू मारकर घायल कर दिया।उन्होंने बताया कि हमला करने के बाद जब लोगो ने उसे पकड़ा तो उसने खुद के भी पैर में चाकू मार कर घायल कर लिया और भिवंडी शहर पुलिस स्टेशन में पहुंचकर जगदीश द्वारा चाकू मारने की शिकायत दर्ज कराया है।भिवंडी शहर पुलिस स्टेशन के सीनियर पीआई कृष्णा खराड़े ने बताया कि दोनों घायलों की शिकायत पर एक दूसरे के खिलाफ बीएनएस की धारा 118(1),115(2)के तहत केस दर्ज किया है।उन्होंने बताया कि मामले की तहकीकात की जा रही है।आरोपी को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा।इधर लोगो का कहना है कि सनकी आरोपी से पूरा इलाका त्रस्त है।इसके पहले उसने अपने परिवार वालों पर हमला करने के बाद उन पर केस भी दर्ज कराया था।इस घटना को लेकर लोगों में आश्चर्य व्याप्त है।


रिपोर्टर