पूर्व विधायक की माता की दसवीं पुण्य तिथि मनाई गई


 संवाददाता पारसनाथ दुबे 


डिहरी आनसोन रोहतास।ऐनिकट स्थित लखपति छठ पूजा घाट पर पूर्व विधायक सत्यनारायण यादव की माता स्व. मां लखपति की दसवीं पुण्यतिथि श्रद्धा, भक्ति और सेवा भाव के साथ धूमधाम से मनाई गई।इस अवसर पर बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे और दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। भाजपा के वरिष्ठ नेता कुंवर सिंह द्वारा मां लखपति के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित करने के साथ हुई। उन्होंने कहा कि मां लखपति अत्यंत नेकदिल, सीधी-सादी और रहमदिल महिला थीं, जिनका स्नेह और आशीर्वाद आज भी लोगों को प्रेरित करता है।

पूर्व विधायक सत्यनारायण यादव ने अपनी माता को नमन करते हुए कहा कि उनकी पुण्यतिथि प्रत्येक वर्ष धूमधाम से मनाई जाती है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने माता-पिता की पुण्यतिथि पर उनकी स्मृति में अच्छे कार्य करने चाहिए तथा गरीबों की सहायता कर उनका आशीर्वाद प्राप्त करना चाहिए।

इस अवसर पर डॉ. रवि प्रकाश, डॉ. उमंग नारायण सिंह सहित कई गणमान्य लोगों ने तैल चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

पुण्यतिथि कार्यक्रम के तहत स्कूली बच्चों के बीच पठन-पाठन सामग्री, स्कूल बैग, बैट-बॉल का वितरण किया गया। साथ ही उपस्थित लोगों के बीच गीता प्रेस की पुस्तकें वितरित की गईं। पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से पीपल के वृक्ष भी लगाए गए, ताकि पर्यावरण शुद्ध रहे और जीव-जंतुओं को पर्याप्त ऑक्सीजन मिल सके। कार्यक्रम में आए लोगों के लिए खीर प्रसाद का वितरण भी किया गया।

कार्यक्रम को भावनात्मक स्वर तब मिला जब गायत्री परिवार के शिवकुमार जी ने भजन प्रस्तुत किया—“माई बिना घरवा अनहार लागता, उनके बिना घर आंगनवा सुनसान लागता”—जिसे सुनकर उपस्थित लोग भाव-विभोर हो उठे।

इस अवसर पर भाजपा नगर के पूर्व अध्यक्ष संजय गुप्ता, रामनाथ सिंह, पूर्व पार्षद मोहन सिंह, धनजी सिंह, रमेश कुशवाहा, अनिल पटेल, रॉकी गुप्ता, आदित्य प्रकाश, रंजीत कुमार, अमित गुप्ता, शोभा सिंह, मीरा देवी, अनमोल यादव, नंद गोपाल ,पोता डॉक्टर उमंग नारायण छोटा पोता आदित्य प्रकाश, शारदा सिंह यादव धनजी सिंह अमूल कुमार भगवान सिंह यादव फौजी रविशंकर ओझा , राहुल सरावगी, दिनेश गुप्ता 

सहित कई गणमान्य लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम में शहर के बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे और सभी ने स्व. मां लखपति के आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट