छवि खराब करने की धमकी देकर अवैध वसूली करने वाले आरोपियों के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध

तलेन । पुलिस अधीक्षक राजगढ़ श्री अमित तोलानी (IPS) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री के. एल. बंजारे व एसडीओपी सारंगपुर श्री  अरविंद सिंह के मार्गदर्शन में जिले में अवैध वसूली एवं ब्लैकमेलिंग जैसे अपराधों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जा रही है।इसी क्रम में दिनांक 26.02.2026 को आवेदक अच्छू वेग पिता कल्लू वेग उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम तुर्कीपुरा सींका, थाना तलेन, जिला राजगढ़ द्वारा थाना तलेन पर उपस्थित होकर लिखित शिकायत प्रस्तुत की गई। आवेदन के अनुसार अनावेदक विश्वास चंद्रवंशी एवं धर्मेन्द्र बामनियां निवासी कालापीपल जिला शाजापुर द्वारा स्वयं को भोपाल का पत्रकार बताते हुए पंचायत की छवि खराब करने एवं समाचार प्रकाशित कर बदनाम करने की धमकी देकर अवैध रूप से रूपयों की मांग की गई।आवेदक के कथन अनुसार आरोपियों द्वारा पहले ₹5,000/- की मांग की गई तथा डर के कारण आवेदक द्वारा दो किस्तों में ₹2,000/-–₹2,000/- कुल ₹4,000/- फोन-पे के माध्यम से अनावेदक ने मोबाइल नंबर पर ट्रांजेक्शन किए गए।  आवेदक द्वारा संबंधित मोबाइल वार्ता की रिकॉर्डिंग एवं फोन-पे ट्रांजेक्शन के स्क्रीनशॉट आवेदन के साथ प्रस्तुत किए गए हैं।उक्त आवेदन के आधार पर थाना तलेन में अनावेदक 1. विश्वास चंद्रवंशी 2. धर्मेंद्र बामनिया के विरुद्ध अपराध क्रमांक 39/26 धारा 308(2), 3(5) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। प्रकरण में साक्ष्य संकलन की कार्यवाही जारी है एवं आरोपियों के संबंध में आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट