जन जन का है एक ही नारा, नशा मुक्त हो देश हमारा:---सिमा योगभारती


अनिल कुमार सिंह  

 ब्यूरो चीफ भोजपुर । भगवती मानव कल्याण संगठन .द्वारा समाज कल्याण के लिए समाज को नशे मांसाहार से मुक्त कर माँ का आराधक बनाने के उद्देश्य से घर घर 1 घंटे का आरती क्रम और 5 घंटे और 24 घंटे का दुर्गा चालीसा का पाठ निःशुल्क कराया जाता है। समाज में व्याप्त बुराइयों को दूर करने के लक्ष्य को लेकर संगठन के कार्यकर्ता अपने जीवन के कार्यों से बहुमूल्य समय निकाल कर जनकल्याण के लिए सतत कार्य कर रहे हैं। लोगों को नशे मांसाहार से मुक्त होने का संकल्प दिलाते है और आत्मकल्याण के लिए प्रेरित करते हैं। जिस दिन ये बुराइयां जितनी दूर होती चली जायेंगी, समाज में सहजभाव से उतना सुधार होता चला जायेगा।


अभी तक इस संगठन से जुड़ कर लाखों लोग नशे मांसाहार से मुक्त होकर अपने परिवार संग खुशहाली का जीवन जी रहे है। आज जरूरत है अपने सुख दुख से ऊपर उठकर युगपरिवर्तन के इस यात्रा से जुड़ने की जिसके संचालक स्वयं सचिदानंद अवतार हैं। युगवंदनीय परम पूजनीय परमहंस योगिराज श्री शक्तिपुत्र महाराज के सानिध्य में अपने जीवन के साथ दुसरो के जीवन मे परिवर्तन लाने का यह परम सौभाग्य बार बार नही आता। इससे बड़ी बात क्या होगी कि हर घर मे माँ की ज्योति जले, हर घर मे माँ का ध्वज लहराए, हर घर मे माँ गुरुवर के जयकारे गूंजे, और घर मे लोग एक दूसरे के साथ सुख शांति से सद्भावना पूर्ण जीवन व्यतीत करे।


जिस शरीर के साथ हम पैदा हुए उसके लिए हम जिम्मेदार नहीं, परन्तु जिस चरित्र, व्यक्तित्व और किरदार के साथ हम विदा होंगे, उसके लिए हम खुद ही जिम्मेदार होंगें! आत्मकल्याण और जनकल्याण को ध्यान में रखते हुए हम अपनी आत्मा के नजदीक भी पहुंच सकते है और माँ की कृपा भी प्राप्त कर सकते हैं।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट