दादा-दादी नाना-नानी दिवस समारोह उत्साहपूर्वक संपन्न



संवाददाता पारसनाथ दुबे

डेहरी, रोहतास।दरिहट में दादा-दादी नाना-नानी दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं गरिमा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मीना मंच की छात्राओं द्वारा स्वागत गीत एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ की गई।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक प्रमोद तिवारी, शिक्षकगण, ग्राम पंचायत के सरपंच मिथु सिंह तथा उप प्रमुख प्रियंका देवी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान उप प्रमुख प्रियंका देवी द्वारा विद्यालय को वृक्ष भेंट किए गए, जबकि सरपंच मिथु सिंह जी द्वारा विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण किया गया। अपने संबोधन में अतिथियों ने बुजुर्गों के सम्मान एवं बालिका शिक्षा के महत्व पर जोर दिया।छात्र-छात्राओं ने नृत्य एवं नाटक के माध्यम से दादा-दादी के प्रति आदर एवं बेटियों की शिक्षा का प्रेरक संदेश प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के अंत में मीना मंच की बच्चियों द्वारा अपने हाथों से बनाए गए धन्यवाद कार्ड अतिथियों को भेंट कर आभार व्यक्त किया गया।इस अवसर पर समृद्धि संस्था रोहतास के मंत्रा 4 चेंज प्रियोजना की डिहरी ब्लॉक कॉर्डिनेटर रूपकी कुमारी ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों में संस्कार, जागरूकता एवं शिक्षा के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करते हैं।
कार्यक्रम में अभिभावकगण एवं ग्रामीणों की सहभागिता सराहनीय रही। धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट