कर्णपुरा रेलवे ओवर ब्रिज में आई दरार मुखिया ने प्रशासन से लगाया गुहार

संवाददाता श्याम सुंदर पाण्डेय की रिपोर्ट 

दुर्गावती(कैमूर)-- प्रखंड अंतर्गत कर्णपुरा रेलवे ओवरब्रिज में दरार आ गई है। जिससे कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है। जिसे देखते हुए कर्णपुरा पंचायत के मुखिया अंगद यादव के द्वारा अंचलाधिकारी दुर्गावती सदानंद कुमार को सोमवार को एक लिखित आवेदन देकर ओवरब्रिज के मरम्मत हेतु गुहार लगाया गया। उन्होंने बताया कि यह ओवरब्रिज पहले भी क्षतिग्रस्त हो गई थी जिस पर तत्कालीन एसडीएम के द्वारा ओवर ब्रिज के ऊपर से बड़े वाहनों के आवागमन पर रोक लगाने के लिए हाइट ब्रेकर लगवाया गया था।और ओवर ब्रिज का मरम्मत भी कराया गया था। लेकिन कुछ महीने बाद लोहे की लगाई गई हाइट ब्रेकर को कुछ लोगो के द्वारा ऊपर कर दिया गया है जिससे उसके नीचे से ट्रक आसानी से ओवरब्रिज पर आ जा रहे हैं जिसकी वजह से दुर्घटना की और आशंका बढ़ गयी है। उन्होंने प्रशासन से गुहार लगाया है कि यथाशीघ्र ओवरब्रिज का मरम्मत कराया जाए और इसके ऊपर से ट्रकों के परिचालन पर रोक लगाया जाए नहीं तो भविष्य में बड़ी घटना हो सकती है। पास के रहने वाले लोगों का कहना है कि दरार आने के कारण हर समय भयभीत रहते हैं कि कभी भी पुलिया अगर क्षतिग्रस्त होगी तो परिवार का क्या होगा।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट