इस धरती पर आज भी हैं एक ऋषि चेतनावान-सीमा योगभारती
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Mar 09, 2026
- 33 views
अनिल कुमार सिंह
ब्यूरो चीफ भोजपुर ।आज के इस भयावह वातावरण में एक ऋषि जन जन के कल्याण के लिए अपनी तपस्या में रत हैं। जो ऊंच नीच,छुआछूत, जातिभेद से परे जीवन जीते हैं, जिनकी कुंडलिनी शक्ति जागृत है, जिन्होंने माँ के साक्षात् दर्शन प्राप्त किए हैं, वो आज इस धरती पर मौजूद हैं। जिनके जन्म के विषय में आज से कई साल पहले भविष्यवक्ताओं ने भविष्यवाणियाँ कर रखी है। युगनिर्माता धर्मसम्राट युगचेतना पुरुष श्री शक्तिपुत्र जी महाराज जिनका जन्म उत्तरप्रदेश के फतेहपुर जिले में भदवा ग्राम में हुआ है। उन्होंने मध्यप्रदेश में पंचज्योति शक्तितीर्थ सिद्धाश्रम धाम की स्थापना की है, जिसके समकक्ष कोई तपस्थली नहीं है। जहां की ऊर्जा का यह प्रभाव है कि वहां जाने मात्र से मानव के विकार दूर होने लगते है और मन को अपार शांति प्राप्त होती है। लोग नशे से ग्रसित रहते है, परिवार उनसे अलग परेशान रहते है, बच्चों का जीवन खराब हो रहा होता है, समाज में प्रतिष्ठा दाव पर लगी होती है और वे चाह कर भी नशा छोड़ नहीं पाते लेकिन सिद्धाश्रम धाम में गुरुवर श्री से मिलने के पश्चात और गुरुवर द्वारा अपने यज्ञों के माध्यम से निर्मित शक्तिजल का पान करने के पश्चात वे स्वत: नशा छोड़ कर मां की भक्ति के पथ पर बढ़ जाते हैं। ये कोई चमत्कार नहीं ये एक ऋषि की तपस्या का परिणाम है।


रिपोर्टर