भ्रामक जनहित याचिका से कंपनी की छवि धूमिल करने की कोशिश – संतोष डावखर
- Rohit R. Shukla, Journalist
- Mar 12, 2026
- 17 views
पहली सुनवाई में ही याचिका कमजोर साबित, आरोपों के समर्थन में नहीं पेश हो सके ठोस साक्ष्य
कल्याण: शहर के निर्माण क्षेत्र में कार्यरत डावखर इंफ्रास्ट्रक्चर प्रायवेट लिमिटेड के खिलाफ दायर जनहित याचिका को लेकर कंपनी प्रबंधन ने अपनी स्थिति स्पष्ट की है। कंपनी के संचालक संतोष डावखर ने कहा कि कंपनी के विरुद्ध फैलाए गए भ्रामक समाचार और प्रचारित जनहित याचिका से उनके व्यवसाय पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। उन्होंने इसे एक संभावित व्यावसायिक षड्यंत्र करार देते हुए कहा कि निराधार आरोपों के माध्यम से कंपनी की छवि को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया गया।
पत्रकार परिषद में संतोष डावखर ने बताया कि कंपनी के खिलाफ मुंबई उच्च न्यायालय में दायर जनहित याचिका क्रमांक 73/2023 पहली ही सुनवाई में कमजोर साबित हुई। याचिकाकर्ता अपने आरोपों के समर्थन में कोई ठोस साक्ष्य या दस्तावेज न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके बाद न्यायालय ने कंपनी द्वारा प्रस्तुत तथ्यों और दस्तावेजों को संज्ञान में लिया।
डावखर ने स्पष्ट किया कि उनकी कंपनी द्वारा निर्मित सभी इमारतें किसी भी सरकारी अथवा नौसेना की जमीन पर नहीं बनाई गई हैं। उन्होंने कहा कि कंपनी ने अपने स्वामित्व वाली जमीनों पर ही सभी निर्माण कार्य कानूनी प्रक्रिया और निर्धारित नियमों के अनुसार किए हैं। निर्माण से जुड़े सभी आवश्यक दस्तावेज, कर एवं शुल्क का भुगतान भी विधिवत किया गया है।
उन्होंने आगे बताया कि विवादित भूमि से संबंधित दस्तावेज करीब 98 वर्ष पुराने कृषि भूमि के रिकॉर्ड से जुड़े हुए हैं, जो भूमि के स्वामित्व को प्रमाणित करते हैं।
उल्लेखनीय है कि राजेन्द्र नाथ पारसनाथ पांडे और सुजीत अनंत कदम द्वारा मुंबई उच्च न्यायालय में दायर जनहित याचिका में आरोप लगाया गया था कि डावखर इंफ्रास्ट्रक्चर प्रायवेट लिमिटेड ने नौसेना की जमीन पर निर्माण किया है। हालांकि सुनवाई के दौरान इन आरोपों के समर्थन में कोई ठोस प्रमाण प्रस्तुत नहीं किया जा सका।
पत्रकार परिषद के दौरान संतोष डावखर ने अपने ग्राहकों के प्रति कंपनी की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि “हमारी कंपनी आने वाले 50 वर्षों तक अपने उपभोक्ताओं के साथ खड़ी रहेगी और उन्हें किसी भी प्रकार की समस्या होने पर पूर्ण सहयोग प्रदान करेगी।”
इस अवसर पर उन्होंने सत्य की जीत पर माननीय मुंबई उच्च न्यायालय, ठाणे जिले के पूर्व जिलाधिकारी तथा वर्तमान जिलाधिकारी श्रीकृष्ण पांचाल के प्रति आभार भी व्यक्त किया। पत्रकार परिषद में कंपनी के अन्य अधिकारी और सहयोगी भी उपस्थित


रिपोर्टर