सासाराम–डेहरी आयोजना क्षेत्र 2045 के ड्राफ्ट मास्टर प्लान (प्रस्ताव चरण–5) का प्रस्तुतीकरण


रोहतास।सासाराम–डेहरी आयोजना क्षेत्र के समग्र एवं सतत विकास को ध्यान में रखते हुए वर्ष 2045 तक की दीर्घकालिक विकास योजना के रूप में ड्राफ्ट मास्टर प्लान (प्रस्ताव चरण–5) तैयार किया गया है। इस मास्टर प्लान को Stesalit System Ltd. द्वारा तैयार किया गया है, जिसका उद्देश्य क्षेत्र में सुव्यवस्थित शहरी विकास, बेहतर आधारभूत सुविधाओं की उपलब्धता, पर्यावरण संरक्षण तथा आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देना है।

इस ड्राफ्ट मास्टर प्लान के अंतर्गत क्षेत्र की वर्तमान स्थिति को समझने के लिए मौजूदा भूमि उपयोग (Existing Land Use) का विस्तृत विश्लेषण किया गया है। इसके आधार पर भविष्य की आवश्यकताओं और संभावित विकास को ध्यान में रखते हुए प्रस्तावित भूमि उपयोग (Proposed Land Use) की रूपरेखा तैयार की गई है, जिससे क्षेत्र में संतुलित और योजनाबद्ध विकास सुनिश्चित किया जा सके।

मास्टर प्लान में विभिन्न क्षेत्रों के लिए क्षेत्रवार प्रस्ताव (Sector-wise Proposals) भी शामिल किए गए हैं। इनमें प्रमुख रूप से आवास, अर्थव्यवस्था, पर्यावरण संरक्षण, पर्यटन एवं धरोहर संरक्षण से संबंधित विकास योजनाएँ प्रस्तावित की गई हैं। इसके अतिरिक्त नागरिकों को बेहतर सुविधाएँ प्रदान करने के लिए भौतिक अवसंरचना (Physical Infrastructure) तथा सामाजिक अवसंरचना (Social Infrastructure) के विकास पर भी विशेष ध्यान दिया गया है।

शहर में आवागमन को सुगम और प्रभावी बनाने के लिए परिवहन व्यवस्था (Transportation – Roads and Connectivity) के अंतर्गत सड़क नेटवर्क के विस्तार, सुधार तथा बेहतर कनेक्टिविटी के प्रस्ताव भी शामिल किए गए हैं, जिससे भविष्य में बढ़ती जनसंख्या और यातायात की आवश्यकताओं को प्रभावी ढंग से पूरा किया जा सके।

यह मास्टर प्लान सासाराम–डेहरी आयोजना क्षेत्र को एक सुव्यवस्थित, आधुनिक एवं पर्यावरण के अनुकूल शहर के रूप में विकसित करने की दिशा में कार्य कर रही है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट