गोली मारकर एक युवक की हुई हत्या गांव के ही आरोपी ने दिया अंजाम

ससुर के मौत होने के बाद पत्नी को ऑटो पर बैठाने के दौरान आरोपी ने तीन गोलीमार की हत्या

जिला संवाददाता संदीप कुमार की रिपोर्ट 


कैमूर:- जिले में दिनदहाड़े हुई हत्या ने दहशत फैला दिया है। जिले के कुढ़नी थाना क्षेत्र के महिला गांव में विष्णु कांत मिश्रा को गोली मार कर दिनदहाड़े हत्या कर दी गई । प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक तीन गोली उनको मारी गई है। पहला गाल में, दूसरा सीने में और तीसरा पीठ में गोली लगने की बात बताई जा रही है। गोली मारने वाला आरोपी गांव का ही अमित कुमार दुबे बताया जा रहा है। जो फिलहाल फरार है। घटना को अंजाम किस कारण से दिया गया इसकी अभी तक कोई जानकारी स्पष्ट नहीं हो पाई है। मृतक अपने पत्नी को उसके मायके भेज रहा था। पत्नी के पिता की मृत्यु होने के बाद जैसे ही वह पत्नी को ऑटो में बैठाने के लिए ऑटो में पहुंचा इस समय आरोपी दौड़ते हुए आया और गोली मारकर भाग निकला।

बृजेश कुमार मिश्रा ने बताया कि मृतक के ससुर के मृत्यु होने के बाद अपनी पत्नी को ऑटो पर बैठाने के लिए गए थे तभी आरोपी दौड़ कर आया और उनके ऊपर चार-पांच राउंड फायरिंग किया। गोली मारने वाला महिला गांव का ही है जो कुढ़नी थाना क्षेत्र में पड़ता है। उस आरोपी का नाम अमित कुमार दुबे है। जब तक हम लोग पहुंच पाते वह फरार हो गया। विष्णु देव मिश्रा ने बताया मेरा छोटा भाई विष्णु कांत मिश्रा को गांव के ही आरोपी अमित कुमार दुबे ने गोली मारकर हत्या कर दिया है। मोहनिया डीएसपी प्रदीप कुमार ने बताया कुढनी थाना क्षेत्र अंतर्गत महिला गांव में अमित कुमार दुबे द्वारा विष्णु कांत मिश्रा को गोली मारकर हत्या कर दिया गया है । हत्या करने का फिलहाल कारण स्पष्ट नहीं हो पा रहा है। आरोपी के गिरफ्तारी को लेकर पुलिस छापामारी कर रही है। विष्णु कांत मिश्रा की घटना स्थल पर मौत हो गया है। इनको पोस्टमार्टम करने के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेजा जा रहा है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट