संध्या पैदल घर जा रहे मां के साथ बेटे के हाथ से मोबाइल छीन कर भाग निकला चोर को एक दिन में ही मो0 समेत चोर को किया गया गिरफ्तार
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Mar 16, 2026
- 24 views
भगवानपुर थाना अध्यक्ष चंद्रशेखर शर्मा की तत्परता से चोर को भेजा गया जेल
अनुमंडल संवाददाता सिंगासन सिंह यादव की रिपोर्ट
भभुआं(कैमूर)-- अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत भगवानपुर थाना क्षेत्र से दिनांक 14 मार्च 2026 की संध्या लगभग 7:15 बजे अंकिता कुमारी अपने भांजा रोहित मिश्रा, निवासी ग्राम पथार, थाना चरपोखरी, जिला भोजपुर के साथ पैदल उमापुर जाने के लिए निकली थीं। अंकिता कुमारी के हाथ में उनका मोबाइल फोन था और दोनों भगवानपुर चौक से मुंडेश्वरी जाने वाले रास्ते से गुजर रहे थे। उसी दौरान रास्ते में अचानक पीछे से एक अज्ञात व्यक्ति ने झपट्टा मारकर उनके हाथ से मोबाइल छीन लिया और तेजी से मछली मंडी की दिशा में भागने लगा।
घटना के बाद आसपास मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए उस व्यक्ति को पहचान लिया और शोर मचाया। सूचना मिलते ही भगवानपुर थाना अध्यक्ष चंद्रशेखर शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम तुरंत सक्रिय हुई और लोगों की मदद से आरोपी को पकड़ लिया गया। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान अशोक पासवान, पिता संजय पासवान, निवासी भगवानपुर क्षेत्र के रूप में की गई।
पुलिस द्वारा तलाशी लेने पर आरोपी के पहने हुए पैंट की जेब से छीना गया मोबाइल फोन बरामद किया गया। साथ ही मोबाइल में लगे दो सिम कार्ड और घटना के समय पहनी हुई टी-शर्ट भी जब्त की गई। इसके बाद आरोपी के खिलाफ विधिवत कांड दर्ज किया गया और मामले का अनुसंधान प्रारंभ किया गया।
पुलिस ने आरोपी को भगवानपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाकर उसका मेडिकल जांच कराया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे भभुआ न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इस पूरी कार्रवाई में भगवानपुर थाना की तत्परता और स्थानीय लोगों के सहयोग से आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया गया।


रिपोर्टर