कैमूर में दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक युवक की मौत, तीन घायल

रिपोर्ट संदिप कुमार


कैमूर:- जिले में दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पहला हादसा भगवानपुर थाना क्षेत्र के बसंतपुर गांव के पास हुआ, जहां बाइक और डंफर की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान बखार बांध गांव निवासी सुनील सिंह के 19 वर्षीय पुत्र गौतम सिंह के रूप में हुई है।


दूसरा हादसा भभुआ मोहनिया पथ पर हुआ, जहां बाइक सवार दो युवक सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। घायलों में भभुआ वार्ड नं 1 निवासी जितेंद्र बिंद का 15 वर्षीय पुत्र राहुल कुमार और चांद थाना क्षेत्र के कुड्डी गांव निवासी नागेंद्र गोंड का 19 वर्षीय पुत्र प्रदीप कुमार शामिल हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां से उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर बनारस रेफर कर दिया गया है।


पुलिस ने शव का पंचनामा करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेज दिया है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट