सरकारी योजनाओं के शिविर में उमड़ी भीड़, 250 आवेदन जमा
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Mar 16, 2026
- 84 views
दुर्गावती संवाददाता श्याम सुंदर पांडेय कि रिपोर्ट
दुर्गावती (कैमूर)- सोमवार को कर्णपुरा पंचायत भवन में प्रखंड विकास पदाधिकारी ऋचा मिश्रा की अध्यक्षता में विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए विशेष शिविर लगाया गया। पंचायत प्रतिनिधियों की मौजूदगी में ग्रामीणों ने जमकर हिस्सा लिया। पंचायत के कई गांवों से महिलाएं-पुरुष पहुंचे। शिविर में आयुष्मान कार्ड, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, आधार, राशन कार्ड, स्वच्छ भारत, दिव्यांगजन, बिजली कनेक्शन, अतिक्रमण वाद आदि योजनाओं के स्टॉल सजे थे। लोगों ने बड़ी संख्या में आवेदन जमा किए। स्टॉल पर तैनात कर्मियों ने जरूरी कागजातों की जानकारी दी और सही दस्तावेज वाले आवेदनों को तुरंत स्वीकार किया। कैंप प्रभारी व प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी रमेश कुमार ने बताया कि वरीय अधिकारियों के निर्देश पर यह शिविर आयोजित किया गया, ताकि ग्रामीणों को दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़ें। शिविर में कुल 250 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 200 का तत्काल निपटारा हो गया। साथ ही कई मौखिक शिकायतें भी हल की गईं।


रिपोर्टर