भदौला गांव में चैता कार्यक्रम का भव्य आयोजन, सुरों की महफिल में झूमे श्रोता

रिपोर्ट संदिप कुमार


कैमूर:- जिले के भदौला पंचायत स्थित भदौला गांव में लोक संस्कृति की जीवंत परंपरा 'चैता' का शानदार आयोजन किया गया। मनोरंजन कुमार चतुर्वेदी (पिता रामचंद्र चौबे) के आवास पर आयोजित यह कार्यक्रम चितरंजन कुमार चतुर्वेदी के सौजन्य से संपन्न हुआ। हर साल की भांति इस वर्ष भी आयोजित इस सांस्कृतिक संध्या में स्थानीय और बाहरी कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। इस अवसर पर राजनीति और समाज सेवा से जुड़े कई दिग्गज शामिल हुए। मुख्य अतिथियों में शेखर सिंह (एमएलसी संतोष सिंह के पुत्र), प्रमोद सिंह यादव (पूर्व अध्यक्ष), गजेंद्र गुप्ता (जिला परिषद प्रतिनिधि), अनुज पांडे (वर्तमान मुखिया प्रतिनिधि, भदौला पंचायत), विनोद सिंह (पूर्व मुखिया प्रतिनिधि, भदौला पंचायत), दिलीप कुमार सिंह (सरपंच, भदौला पंचायत), इसके अलावा घटांव के पैक्स अध्यक्ष अभिमन्यु सिंह, पैक्स अध्यक्ष छोटन सिंह, बीडीसी जैनुल हुसैन अंसारी, वार्ड सदस्य अखिलेश कुमार चतुर्वेदी और राकेश कुमार सिंह ने भी शिरकत की।


शिक्षा जगत से संतोष कुमार, ज्ञान प्रकाश और प्रमोद कुमार जैसे गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सांस्कृतिक छटा और सामूहिक भोज कार्यक्रम के दौरान कलाकारों ने पारंपरिक चैता गीतों की ऐसी तान छेड़ी कि उपस्थित दर्शक देर रात तक झूमते रहे। दूर-दराज के गांवों से आए लोगों ने संगीत का आनंद लिया। आयोजन समिति की ओर से अतिथियों और आगंतुकों के लिए विशेष स्वरुचि भोज की भी व्यवस्था की गई थी। चितरंजन शर्मा, राहुल राम और अन्य युवाओं ने कार्यक्रम के सफल संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आयोजकों ने बताया कि इस तरह के आयोजनों का मुख्य उद्देश्य अपनी विलुप्त होती लोक विधाओं को जीवित रखना और आपसी भाईचारे को बढ़ावा देना है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट