आपदा प्रबंधन में 17 लाभुकों को मिलेगा राशि


रोहतास ।जिला पदाधिकारी उदिता सिंह द्वारा जिले में विभिन्न आपदाओं के कारण हुई जन-हानि के मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए अनुग्रह अनुदान की राशि स्वीकृत की गयी,जिसमें पानी में डूबने,लू,सर्पदंश एवं अन्य आपदाओं से हुई मौतों के कुल 17 मामलों में मृतकों के निकटतम आश्रितों को आर्थिक सहायता प्रदान किया जाना है। इसके तहत कुल अड़सठ लाख रुपये की अनुग्रह अनुदान राशि स्वीकृत की गयी है।

जिला पदाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि स्वीकृत राशि का भुगतान सभी लाभार्थियों के बैंक खातों में अविलंब सुनिश्चित किया जाय,ताकि पीड़ित परिवारों को समय पर आर्थिक सहायता मिल सके। उन्होंने कहा है कि जिला प्रशासन आपदा पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदनशील और उन्हें हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट