कुएँ से मिले महिला के शव मामले का उद्भेदन


संवाददाता पारसनाथ दुबे

डिहरी आनसोन रोहतास।अकोढ़ीगोला थाना कांड सं0-110/26, दिनांक 14.03.2026, धारा-103/238/3(5) बीएनएस के तहत दर्ज महिला हत्या मामले का रोहतास पुलिस द्वारा सफल उद्भेदन किया गया है इस मामले में उद्वेदन के 48 घंटे बाद बाद ही रोहतास पुलिस अधीक्षक रोशन कुमार ने प्रेस वार्ता कर जानकारी साझा की।14 मार्च को अकोढ़ीगोला थाना क्षेत्र के ग्राम बाधा खोह के पूरब स्थित एक कुएँ से एक महिला का शव बरामद हुआ था।सूचना पर पुलिस एवं एफएसएल टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य संकलित किए गए।मामले की गंभीरता को देखते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-01 डेहरी के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया।जांच के दौरान पता चला कि मृतका पायल यादव उर्फ पूनम देवी (निवासी- गया) की हत्या की गई है।पूछताछ में मुख्य अभियुक्त धर्मेन्द्र कुमार सिंह ने प्रेम प्रसंग के कारण हत्या की साजिश रचने की बात स्वीकार की।बताया कि दूसरी शादी की जानकारी होने पर मृतका उसके गाँव पहुंच गई थी।

इसके बाद अपने परिजनों व साथियों के साथ मिलकर धारदार हथियार से उसकी हत्या कर शव को कुएँ में फेंक दिया गया।पुलिस ने धर्मेन्द्र कुमार सिंह, उपेन्द्र कुमार उर्फ अमिताभ कुमार, नकुल सिंह, कामेश्वर सिंह एवं सन्टु कुमार को गिरफ्तार किया है।अभियुक्तों के पास से विभिन्न कंपनियों के मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।

मामले में दो अन्य फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट